DGP Murder: ओम प्रकाश का पैतृक गांव बना ‘श्मशान’, पसरा सन्नाटा, बचपन के दोस्त ने बताए कई किस्से

DGP Murder: बेंगलूरु में पूर्व डीजीपी की ओम प्रकाश की हत्या उनकी पत्नी ने ही कर दी है. मामले में पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ओम प्रकाश का पैतृक गांव बगहा में है. गांव में मातम पसरा हुआ है. पढ़ें पूरी खबर…

DGP Murder: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के परसौना गांव और बगहा नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश गुप्ता का बेंगलूरु में पत्नी ने चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी. घटना सामने आने के साथ ही उनके पैतृक गांव पिपरासी परसौना और बगहा में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश गुप्ता ने 1978 पीजी पूरा किया और  बीएचयू  से बीएससी और एमएससी की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी की. फर्स्ट अटेम्पट में ही उनका आईपीएस के तौर पर सिलेक्शन हो गया था. एग्जाम क्लियर कर वे 1981 बैच के आईपीएस बने थे. उनकी पहली पोस्टिंग कर्नाटक के सिमोगा में हुई थी. वहीं, दूसरी पोस्टिंग  चिकमंगलुर में. तीन साल पहले बेटे कार्तिक की शादी हुई थी. वहीं अभी बेटी की शादी नहीं हुई है. 

अभी नहीं करना चाहते थे बिटिया की शादी

पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश के पड़ोसी और बचपन के दोस्त डॉ. सुरेश यादव ने बताया कि आईपीएस ट्रेनिंग के दौरान घोड़े से गिरने पर उनकी पैर टूट गई थी, जिसके बाद कुछ दिनों तक उन्हें आराम करना पड़ा था. बिटिया की शादी को लेकर वे काफी चिंतित रहते थे. बिटिया की शादी अभी नहीं करना चाहते थे. उनकी पत्नी पल्लवी से उनका मनमुटाव चल रहा था. फिलहाल, पूर्व डीजीपी के हत्या मामले में पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

हाथ-पैर बांध कर चाकू से किया वार

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले में उनकी पत्नी और बेटी इस समय पुलिस की हिरासत में हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में दोनों ने कई अहम खुलासे भी किए हैं. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था. मिर्च पाउडर से उनके चेहरे पर जलन होने लगी. जलन से राहत पाने के लिए वे इधर-उधर भाग रहे थे. तभी पल्लवी ने उनका हाथ-पैर बांधा और फिर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

ALSO READ: प्रेमी मिलन में बाधा बना बेटा, कलयुगी मां ने एसिड पिलाकर हमेशा के लिए सुलाया

रिपोर्ट – चंद्रप्रकाश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >