Bihar: पश्चिम चंपारण से यूपी के पनियहवा बनेगी सड़क, कई क्षेत्रों के लोगों को होगा फायदा

Bihar: वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया कि मदनपुर पनियावा सड़क को मोटरेबल बनाने को लेकर टेंडर जारी हो चुका है. इस सड़क के बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी.

Bihar: बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के बगहा और वाल्मिकीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 727 के मदनपुर मोड़ से यूपी के पनियहवा तक सड़क को मोटरेबल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है . इसको लेकर विभागीय स्तर पर सड़क निर्माण को लेकर टेंडर भी जारी कर दिया गया है . सड़क का निर्माण लगभग 2.25 करोड़ की लागत से होगा. इस दौरान 5.8 किलोमीटर लंबी सड़क को मोटरेबल बनाया जाएगा . साथ ही साथ संबंधित एजेंसी को 5 साल तक सड़क के रखरखाव की भी जवाबदेही रहेगी.

Bihar up road

बिहार से यूपी जाना होगा आसान

सड़क के मोटरेबल हो जाने के बाद बिहार से यूपी का सीधा संपर्क हो जाएगा. इससे नेपाल समेत बगहा के लोगों को पड़ोसी राज्य यूपी आने-जाने में काफी सहूलियत होगी. इसकी जानकारी वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार कुशवाहा ने दी . उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को उनके द्वारा सूबे के उपमुख्यमंत्री सह परिवहन मंत्री विजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर मदनपुर पनियहवा सड़क को दुरुस्त करने की मांग की गई थी .

टेंडर हो चुका है जारी

सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया कि मदनपुर पनियावा सड़क को मोटरेबल बनाने को लेकर टेंडर जारी हो चुका है . करीब 2.25 करोड़ की लागत से इस सड़क को मोटरेबल बनाया जाएगा. इसके बाद बिहार व यूपी से आवागमन सुगम हो जाएगा. इसके अलावा बगहा अनुमंडल का पिपरासी प्रखंड के लोगों को भी प्रखंड मुख्यालय सहित जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत होगी.

इसे भी पढ़ें: ‘मुफ्ती परिवार पूरे देश के लिए बीमारी’, हिंदुत्व पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बीजेपी का पलटवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >