Bihar Teacher: महिला शिक्षक को अश्लील फोटो और धमकी देने वाले शिक्षक के खिलाफ एक्शन, हुआ निलंबित

Bihar Teacher: मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक शशि कुमार तिवारी को शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार के साथ जान से मारने की धमकी देने मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Bihar Teacher: बगहा अनुमंडल अंतर्गत ठकराहा प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक शशि कुमार तिवारी को शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार के साथ जान से मारने की धमकी देने मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उक्त जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अनुभव ने दी. उन्होंने बताया कि शिक्षक द्वारा शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने, जान से मारने की धमकी और अश्लील फोटो करने का आरोप लगाया गया है . जिसके आरोप में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है .

शिक्षा जगत में हड़कंप

कुमार अनुभव ने बताया कि यह निलंबन प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद किया गया है. बता दें कि इस प्रकरण ने शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया है और विभागीय अधिकारियों की सतर्कता बढ़ा दी है. गौरतलब है कि,मधुबनी प्रखंड के एक विद्यालय की शिक्षिका ने आरोप लगाया कि शिक्षक शशि कुमार तिवारी ने उनके मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें भेजीं और जान से मारने की धमकी दी . इन गंभीर आरोपों के बाद शिक्षिका ने उत्तर प्रदेश के पडरौना थाना में 66ए आईटी एक्ट और 351(3) के तहत मामला दर्ज कराया. इसके साथ ही पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी आवेदन दिया .

रिपोर्ट में सभी आरोप सही

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ठकराहा ने मामले की जांच की और अपनी रिपोर्ट डीईओ को सौंपी. रिपोर्ट में आरोपों सही पाए जाने के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा जारी निलंबन पत्र में कहा गया है कि शिक्षक शशि कुमार तिवारी के व्यवहार ने विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचाई है.

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने न केवल अश्लील तस्वीरें भेजी बल्कि शिक्षिका को धमकी भी दी, कार्यक्रम पदाधिकारी ने ठकराहा बीईओ और नियोजन इकाई के सचिव को 15 दिनों के भीतर अपने स्तर से विस्तृत जांच कर विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है साथ ही, मामले में कठोरतम दंड देने की बात भी कही गई है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 23,801 शिक्षकों की नौकरी खतरे में, हजारों शिक्षकों को फिर से मिलेगा काउंसेलिंग का मौका

Gopalganj कोर्ट परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी, कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >