बिहार के इस जिले में एसपी का एक्शन, एक साथ कई थानों के प्रभारी बदले, 24 घंटे में ज्वाइन का आदेश

Bihar Police Transfer: बगहा पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं और अधिकारियों को 24 घंटे में नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है.

Bihar Police Transfer, चंद्रप्रकाश आर्य: बगहा पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक (SP) रामानंद कौशल ने कई पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया है कि वे 24 घंटे के अंदर अपने नए जगह पर ज्वाइन करें. जारी आदेश के मुताबिक, इंस्पेक्टर संजय कुमार पाठक को बगहा अंचल से हटाकर डीएसपी कार्यालय में भेजा गया है. साथ ही उन्हें मद्यनिषेध का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है और पटखौली थाना की निगरानी भी सौंपी गई है. नीरज कुमार पासवान को रामनगर से हटाकर बगहा अंचल का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है.

हर स्तर पर हुआ बदलाव

थाना स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं. मनोज कुमार को यातायात थाना से हटाकर वाल्मीकिनगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. पटखौली के थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह को साइबर थाना भेजा गया है, जबकि अनुज कुमार को साइबर थाना से हटाकर यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है. योगेंद्र रवि दास को रामनगर का पर्यवेक्षक पदाधिकारी बनाया गया है.

सब-इंस्पेक्टर स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं. शुभम कुमार को नौरंगिया से चौतरवा थाना का प्रभारी बनाया गया है. राज रोशन कुमार को सेमरा से नौरंगिया थाना की जिम्मेदारी मिली है. उत्कल कांत को बगहा थाना से पटखौली थाना अध्यक्ष बनाया गया है. राहुल कुमार को गोवरहिया थाना भेजा गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

महिला अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

महिला पुलिस अधिकारियों में भी बदलाव हुआ है. रश्मि कुमारी को सेमरा थाना का प्रभारी बनाया गया है. रूबी कुमारी को महिला थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है और पुष्पा कुमारी ट्विंकल को अभियोजन कोषांग में भेजा गया है. एसपी ने बताया कि यह फेरबदल खाली पदों को भरने, कामकाज बेहतर करने और पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए किया गया है. उन्होंने सभी अधिकारियों को समय पर नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चलेगी धूलभरी आंधी, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >