Bihar News: जंगली भैंसे ने महिला पर किया हमला, सींग से पेट फाड़ा

Bihar News: रामनगर के चंपापुर गांव में जंगल से भटके एक जंगली भैंसे के हमले में मजदूरी कर रही महिला की मौत हो गई. वन विभाग ने मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हमला इतना भयावह था कि महिला की आंत बाहर आ गई. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर अंतर्गत गोबरिया थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. मंगलवार को गन्ने के खेत में मजदूरी करने गई सोनाली देवी पर जंगल से भटके एक जंगली भैंसे ने जानलेवा हमला कर दिया. यह हमला इतना खतरनाक था कि महिला की आंत बाहर निकल गई. गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जंगल से निकलकर खेत में बैठा था जंगली भैंसा

मृतका के पति जीतू उरांव और अन्य मजदूरों के साथ सोनाली देवी गन्ने की सफाई (सोहनी) का काम कर रही थीं. इस दौरान वीटीआर (वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) के जंगल से एक जंगली भैंसा निकलकर पास के गन्ने के खेत में आकर बैठ गया. मजदूरों की हलचल देख वह अचानक भड़क गया और दौड़ाने लगा. लोग जान बचाकर भागने लगे, लेकिन सोनाली देवी गिर पड़ीं. तभी भैंसे ने उनके पेट में सींग घोंप दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं.

वन विभाग की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने घायल महिला को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया. रात करीब 3 बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा गया

बुधवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया. अस्पताल नाका प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. साथ ही कार्रवाई के लिए संबंधित थाने में फर्द बयान भी भेजा जाएगा.

गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका के पति जीतू उरांव ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं. उनकी तीन बेटियां – शबनम, पल्लवी और अंजना और एक बेटा हीतू कुमार है. 

वन विभाग देगा मुआवजा

रघिया वन क्षेत्र पदाधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि महिला की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कागजी कार्रवाई की जा रही है. मृतका के परिजनों को वन विभाग द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

ALSO READ: Bihar News: चुनाव से पहले इन 32 जिलों की बल्ले-बल्ले! 38 स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में किया जाएगा अपग्रेड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >