Bihar News: बगहा में ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत, आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान

Bihar News: बिहार के बगहा और वाल्मीकिनगर के बीच एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है. मृतक के पास से आधार कार्ड बरामद किया गया है. जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई है.

Bihar News: बिहार के बगहा और वाल्मीकिनगर के बीच एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है. मृतक के पास से आधार कार्ड बरामद किया गया है. जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला स्थित इंदरसर थाना के कुंडेसर गांव निवासी 55 वर्षीय दल चंद गुप्ता के रूप में की गई है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे मृत व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पठखौली थाना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पटखौली पुलिस और GRP ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है.

आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान

पठखौली थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ऐसी आशंका है कि ट्रेन से गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई है. ट्रेन बगहा और वाल्मीकिनगर के बीच से गुजर रही थी. उसी दौरान यह हादसा हुआ. पटखौली पुलिस ने व्यक्ति की पहचान आधार कार्ड से की है.

Also Read: पटना एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

परिजनों से संपर्क साधने की हो रही कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह दुर्घटना कैसे हुई और मृतक ट्रेन से कैसे गिरा. हालांकि मृत व्यक्ति किस काम से बिहार आया था इसका भी पता नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >