दबंगों द्वारा छेड़छाड़ और गाली गलौच किये जाने से परेशान होकर दलित लड़की ने दे दी जान

बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा छेड़छाड़ और गाली गलौच किये जाने से तंग आकर एक दलित लड़की (16) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

बेतिया : बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा छेड़छाड़ और गाली गलौच किये जाने से तंग आकर एक दलित लड़की (16) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधीक्षक नताशा गुड़िया ने मंगलवार को बताया कि लड़की के चाचा की शिकायत पर उनके गांव के नीतीश कुमार, नीतू प्रसाद गुप्ता, विपिन प्रसाद और शत्रुघ्न प्रसाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने एवं अनुसूचित जाति अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. लौरिया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि मृतका का शव मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. यह घटना 23 मार्च को हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Samir Kumar

Published by: Prabhat Khabar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >