Bagaha Road Accident: सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Bagaha Road Accident: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो गई है. हादसे में बोलेरो और बाइक की आमने सामने की टक्कर हुई है. कोहरे की वजह से हादसा की आशंका जताई जा रही है.

Bagaha Road Accident: बगहा पश्चिम चंपारण जिला से बड़ी खबर बगहा से है, जहाँ रामनगर में भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो गई है. घटना के  बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है. दरअसल टीवीएस राइडर बाइक पर सवार होकर तीन युवक बारात में शामिल होने सीरिसिया जा रहे थे. इसी दौरान बेलगाम गांव के समीप सामने से आ रही बोलेरो से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर में तीनों बाइक सवार युवक सड़क किनारे जा गिरे. मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई. जबकि तीसरे युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. रामनगर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग के कारण बाइक सवार का नियंत्रण खो गया और सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो में जा भिड़ा. बता दें, मृत युवकों में लौरिया थाना के गोबरौरा गांव निवासी राहुल कुमार और लड्डू कुमार हाजरा के रूप में हुई है.

पुलिस की डायल 112 ने घायल युवक को भर्ती कराया

घटना की पुष्टि करते हुए रामनगर पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डीएस आर्या ने कहा कि रामनगर-नरकटियागंज मुख्य सड़क पर दिउलिया मोड़ पर बीती रात एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों में से दो युवकों को सिर में गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरे घायल कों गंभीर हालत में 112 पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया था. मृतकों के परिजन को सूचित कर दिया गया है. वहीं गंभीर हालत में तीसरे युवक को जीएमसीएच रेफर किया गया है.

कोहरे की वजह से हादसे की आशंका

गौरतलब हो कि वर्तमान में अचानक मौसम नें करवट ली है और सुबह शाम कोहरे की मोटी चादर देखने को मिलती है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आधी रात को कोहरे के बीच ओवर लोड बाइक सवार कि बोलेरो गाड़ी से टक्कर हो गई. जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हुई है जबकि तीसरे की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >