Bagaha News: VTR से भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंचा बाघ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Bagaha News: बगहा के वीटीआर से भटक कर एक बाघ रिहायशी इलाके में पहुंच गया. यहां उसने एक गाय को अपना शिकार बना लिया. घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. लोग घर के अंदर रहने को मजबूर हो गए हैं.

Bagaha News: बगहा के VTR जंगल से निकल कर बाघ ने हमला में एक गाय को अपना शिकार बनाया है. घटना गौनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव की है. घटना के जानकारी मिलने पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं. वन संरक्षक सह निदेशक नेशामनी ने बताया कि बाघ जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में आ पहुंचा है और उसने गाय का शिकार किया है. वन विभाग के कर्मी मौके पर तैनात हैं. बाघ के फूट प्रिंट से उसकी ट्रैकिंग की जा रही है. रेंजर सुनील कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित परिवार को आवेदन देने के लिए बोला गया है. आवेदन मिलने पर जांच पड़ताल के बाद मुआवजा दिलवाया जाएगा.

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

घटना को लेकर भवानीपुर गांव के रहने वाले पीड़ित राजकुमार साह ने बताया कि उसने गाय को घर में बांधा था. इसी बीच जंगल से निकल कर बाघ सड़क के रास्ते उसके घर मे घुस गया और गर्भवती गाय को मार कर बगल के गन्ने के खेत मे ले जाकर खा गया है. रिहायशी इलाकों में इस तरह से बाघ की चहलकदमी से ग्रामीण में दहशत का माहौल है. लोग अपने घरों के अंदर रहने को मजबूर हो गए हैं. आसपास के कई गांवों के लोगों में खौफ है.

बगहा की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फूट प्रिंट की मदद से किया जा रहा ट्रैक

जानकारी के अनुसार, बाघ के डर से ग्रामीणों ने गांव के बाहर जाना छोड़ दिया है. बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकल रहे हैं. बताया जाता है कि घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचित किया. इसके बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे. वन संरक्षक सह निदेशक नेशामनी ने बताया है कि जंगल से भटक कर बाघ गांव मे पहुंचा है. वन विभाग की टीम उसे ट्रैक करने की कोशिश में जुटी है. वन विभाग की कोशिश है कि बाघ वापस जंगल की तरफ लौट जाए. उधर, पुलिस भी इस पर नजर बनाए हुए हैं और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

ALSO READ: Raxaul Airport Update: रक्सौल एयरपोर्ट पर CM नीतीश ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- जितनी जमीन की आवश्यकता होगी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >