Bagaha News: बैंक से 50 हजार निकालने पर आम आदमी को सुरक्षा देगी पुलिस, लूट पाट से बचाने का बेहतर प्रयास

Bagaha News: बगहा पुलिस ने जिले में लूटपाट पर अंकुश लगाने को लेकर अलर्ट मोड पर है. पुलिस ने अलग-अलग बैंकों के मैनेजर के साथ बैठक की, जिसमें यह फैसला लिया गया कि सूचना देने और आग्रह करने पर बैंक से बड़े रकम की निकासी के दौरान बैंक से लेकर घर तक जाने के दौरान सुरक्षा द���गी. जानिए पूरी खबर…

Bagaha News: पश्चिम चंपारण के बगहा से आम लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. जिला पुलिस आम लोगों को लुटेरों से बचाने के लिए सूचना देने और आग्रह करने पर बैंक से बड़े रकम की निकासी के दौरान बैंक से लेकर घर तक जाने के दौरान सुरक्षा देगी. पुलिस 50 हजार रुपए से ऊपर की रकम को बड़ी रकम मानकर सुरक्षा देने का फैसला की है. पुलिस की तरफ से यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि बैंक से पैसा निकालकर जा रहे लोगों से कोई लूट की वारदात न हो. बगहा पुलिस जिला के एसपी सुशांत सरोज ने गुरुवार को बगहा में अलग-अलग बैंकों के मैनेजर और पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग की. 

बड़ी निकासी की सूचना स्थानीय पुलिस को दें

बगहा समेत पूरे बिहार में आए दिन अपराधियों द्वारा आम लोगों से रुपये की लूट की खबरें सामने आती रहती है. लुटेरों के निशाने पर विभिन्न बैंकों के सीएसपी चलाने वाले और फाइनेंस कंपनियों के कर्चमारी रहते हैं. बैठक के दौरान एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शाखा प्रबंधकों से कहा कि वो अपने-अपने बैंक से हर बड़ी निकासी की सूचना स्थानीय थाने के थानाध्यक्ष को दें. इसके आधार पर निकासी करने वाले ग्राहक को पुलिस सुरक्षा में घर तक पहुंचाया जाएगा. सीएसपी संचालकों और फाइनेंस कंपनी के कर्मियों के लूट की घटनाओं के बाद पुलिस इसको लेकर अलर्ट मोड में है. मीटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई.

बगहा की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

थानेदारों को क्षेत्र में गश्ती के निर्देश

इस दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा सीएसपी संचालकों को ये निर्देश दिया गया है कि वो हर बड़ी जमा और निकासी के पहले इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें ताकि उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके. मीटिंग में एसपी ने थानेदारों को लूट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई आदेश भी दिए. थानेदारों को क्षेत्र में गश्त को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने कहा गया है. बैठक में एसपी के अलावा बगहा एक के बीडीओ प्रदीप कुमार समेत सभी थानेदार और विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद थे.

ALSO READ: Muzaffarpur News: सावधान! जिले में पांव पसार रहा चिकेन पॉक्स, इन लोगों को अधिक खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >