Bagaha News: गार्डन लॉन्चिंग को लेकर एनएच 727 एक सप्ताह के लिए डायवर्ट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Bagaha News: रेलवे ढाला स्थित आरओबी पर गार्डन लॉन्चिंग को लेकर एनएच 727 मुख्य सड़क को 17 से 24 नवंबर तक डायवर्ट किया गया है. इस दौरान राहगीर यात्रियों को यातायात सुगमता से जारी रहे इसको लेकर एसडीएम गौरव कुमार की ओर से वैकल्पिक सड़क का भी सुझाव दिया गया है.

Bagaha News: बगहा शहर के बगहा दो रेलवे ढाला स्थित आरओबी पर गार्डन लॉन्चिंग को लेकर एनएच 727 मुख्य सड़क को 17 से 24 नवंबर तक डायवर्ट किया गया है. साथ ही रेलवे ढाला को पूर्णतः बंद कर आरओबी निर्माण कार्य प्रगति पर है. प्रशासनिक स्तर पर बगहा मुख्य सड़क पर यातायात बाधित रहेगा. हालांकि इस दौरान राहगीर यात्रियों को यातायात सुगमता से जारी रहे इसको लेकर एसडीएम गौरव कुमार की ओर से वैकल्पिक सड़क का भी सुझाव दिया गया है. एसडीएम ने पत्र जारी कर कर कहा है कि 17 नवंबर से आरओबी के गार्डर को लॉंच किया जाएगा, ऐसे में एहतियातन बगहा के मुख्य सड़क के रुट डायवर्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि वैकल्पिक सड़क के रूप में तिरहुत नहर के तटबंध का होगा इस्तेमाल होगा. यह सड़क रामपुर बांसगांव होते हुए बरवल में जाकर सेमरा मुख्य पथ पर मिलेगा. इसके बाद लोग चीनी मिल रोड होते हुए बगहा रेलवे स्टेशन एवं एक नंबरा रोड होते हुए बेतिया व आगे की दूरी तय करेंगे. 

कार्यपालक अभियंता ने एसडीएम को लिखा पत्र

वहीं शहर में टू व्हीलर ऑटो व छोटे वाहनों का परिचालन के लिए एकल सड़क डुमावलिया चौक से रेलवे स्टेशन तक और स्टेट बैंक चौराहा बाएं साइड से आरओबी पैसल सर्विस रोड से बगहा बाजार जाने के लिए एकल मार्ग बहाल किया गया है. गौरतलब हो कि बगहा रेलवे ढाला पर आरओबी  का निर्माण हो रहा है, ऐसे में निर्माण एजेंसी के द्वारा गार्डर लांचिंग का कार्य किया जाना है. जिसको देखते हुए एनएच के कार्यपालक अभियंता ने एसडीएम को पत्र लिखकर 16 से 10 दिसंबर तक बगहा शहर के मुख्य सड़क का रूट डायवर्ट करते हुए वैकल्पिक सड़क की मांग की थी.  एनएच के कार्यपालक पदाधिकारी के पत्र के आलोक में एसडीएम ने 17 से 24 नवंबर तक के लिए बगहा शहर के मुख्य सड़क को डायवर्ट करते हुए तिरहुत नहर के पटरी को वैकल्पिक सड़क के रूप में प्रयोग करने का निर्देश दिया है. साथ एसडीएम ने संबंधित निर्माण एजेंसी को तय समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है.

पुलिस पदाधिकारी की रही चौकसी

बता दें कि पुलिस निरीक्षक बगहा संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक थाना के पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल विभिन्न चौक चौराहे चेक नाका पर विधि व्यवस्था को लेकर तैनाती की गई है. साथ ही चेक नाका पर तैनात पुलिस पदाधिकारी द्वारा रेलवे ढाला मुख्य सड़क मार्ग पूर्णत बंद रहने पर पहले दिन काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी छोटे बड़े वाहन चालको एवं मालिकों को प्रशासनिक स्तर पर वैकल्पिक तौर पर डाइवर्ट किए गए सुगम रास्ते की जानकारी देते नजर आए. हालाकि पहले दिन एनएच 727 मुख्य सड़क में आईबीपी डुमावलिया पेट्रोल पंप से डुमावलिया चौक तक मुख्य सड़क में लोडेड ट्रक बस समेत अन्य बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी रही. जगह जगह भरी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों की चौकसी बनी रही.

बेतिया व हरनाटांड वाल्मिकी नगर जाने वाले यात्रियों को परेशानी

बता दें कि आरओबी प्रगति पर रहने के कारण रेलवे ढाला पूर्णत बंद रहने से बगहा से चौतरवा लोरिया बेतिया समेत पटना जाने वाले एवं बगहा से हर्नाटांड़ वाल्मीकि नगर जाने वाली यात्री एवं राहगीरों को काफी मशक्कत करना पड़ा. रेलवे ढाला बंदी के पहले दिन वैकल्पिक तौर पर बस ऑटो एवं अन्य वाहनों का वैकल्पिक तौर पर धाराओं के लिए सुरक्षित स्थान नहीं रहने से यात्रियों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. खासकर यात्रियों को इधर-उधर भटकते नजर आए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >