Bagaha News: जंगल से भटक कर दियारा क्षेत्र में घुसा तेंदुआ, तीन बकरियों को बनाया निशाना, दहशत में लोग

Bagaha News: बगहा के वीटीआर से भटक कर एक तेंदुआ दियारा क्षेत्र में आ गया है. यहां उसने अब तक तीन बकरियों और कई लोगों को हमले में घायल कर चुका है. वन विभाग की टीम लगातार उसे ट्रैक करने में जुटी है. लोगों के बीच दहशत का माहौल है.

Bagaha News: बगहा के पिपरासी थाना क्षेत्र में एक तेंदुआ लगातार ग्रामीणों और वन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है. वन विभाग की टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि तेंदुआ अब पीपी तटबंध पार कर दियारे क्षेत्र में पहुंच चुका है. उसके फुट प्रिंट देखकर वन विभाग ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी और ट्रैकिंग कर रही है. बता दें, बीते 24 दिसंबर को पिपरासी प्रखंड से एक तेंदुए का रेस्क्यू किया गया था. उसके बाद ही स्थानीय लोग और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली थी. अगले ही दिन एक जानवर ने बकरी का शिकार किया. जांच में पता चला कि दूसरे तेंदुए ने बकरी का शिकार किया है. इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तेंदुआ मदनपुर वन की ओर लौट गया है या नहीं.

तीन बकरियों को बना चुका है शिकार

वन विभाग के अनुसार, जब तक तेंदुए की वापसी के फुटप्रिंट नहीं मिल जाता निगरानी जारी रहेगी. तेंदुए ने अब तक तीन बकरियों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा, धनहा के बंसी टोला में आधा दर्जन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है. स्थानीय ग्रामीण, जैसे उपेंद्र मिश्रा, विंदा चौहान, हेमंत गोंड और भरत चौहान, रातभर जागकर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मादा की तलाश में भटक रहा तेंदुआ

वन विभाग का मानना है कि यह तेंदुआ नर हो सकता है, जो पिपरासी में कुछ दिनों पहले पकड़ी गई मादा तेंदुआ की तलाश में भटक रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह तेंदुआ संभावित रूप से अधिक आक्रमक हो सकता है. रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि ड्रोन ट्रैकिंग से यह पुष्टि हुई है कि तेंदुआ बांध पार कर चुका है, और दियारे में उसका फुटप्रिंट स्पष्ट देखा गया है. वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में रहने की सलाह दी है. तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वनकर्मियों की टीम दिन-रात जुटी हुई है. तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है.

ALSO READ: Bihar School News: सरकारी स्कूल के बच्चों का सिलेबस बदला, अब इन किताबों से होगी पढ़ाई, रोड सेफ्टी जैसे चैप्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >