शादी की नीयत से किशोरी अगवा, केस

बेतिया : मनुआपुल थाना के शेख धुरवां गांव से शादी की नियत से किशोरी का अपहरण कर लिया गया है. किशोरी के पिता ने मनुआपुल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में शेख धुरवां गांव के हीं शेख मुमताज व शेख इरफान को आरोपी बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में अपहृता के पिता […]

बेतिया : मनुआपुल थाना के शेख धुरवां गांव से शादी की नियत से किशोरी का अपहरण कर लिया गया है. किशोरी के पिता ने मनुआपुल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में शेख धुरवां गांव के हीं शेख मुमताज व शेख इरफान को आरोपी बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में अपहृता के पिता ने बताया है कि उसकी पुत्री सरेह में शौच करने गयी थी.

इसी बीच पूर्व से घात लगाये आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर लिया. प्राथमिकी में बताया कि अपहरण शादी की नियत से की गयी है. मनुआपुल थानाध्यक्ष बताया कि किशोरी के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

जल्द ही उसे बरामद कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >