छोड़ो प्लास्टिक, पकड़ो थैला

शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आगे आयीं महिलाएं गांवों में प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए चलेगा अभियान चाईबासा : महिला स्वयं सहायता समूह (एचएचजी) ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए शुक्रवार को चाईबासा में जागरुकता रैली निकाली. सुबह लगभग दस बजे नगर पर्षद कार्यालय परिसर से निकली रैली टेलीफोन एक्सचेंज रोड, सदर […]

शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आगे आयीं महिलाएं
गांवों में प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए चलेगा अभियान
चाईबासा : महिला स्वयं सहायता समूह (एचएचजी) ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए शुक्रवार को चाईबासा में जागरुकता रैली निकाली. सुबह लगभग दस बजे नगर पर्षद कार्यालय परिसर से निकली रैली टेलीफोन एक्सचेंज रोड, सदर बाजार, जैन मार्केट चौक व अमला होते हुए नगर पर्षद कार्यालय पहुंची. रैली में शामिल महिलाएं प्लास्टिक से होने वाले खतरे के बारे में लोगों को जागरूक किया गया. महिलाएं छोड़ो प्लास्टिक, पकड़ो थैला न हो शहर हमारा मैला जैसे नारे लगा रहीं थीं. रैली का नेतृत्व सामुदायिक संगठनकर्ता मानस कुमार नंद ने किया.
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे जीवन का खतरा है. प्लास्टिक से पर्यावरण भी दूषित होता है. इससे बचने के लिए लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए. अब शहर के अलावा गांव-गांव में प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जायेगा. मौके पर लीलमुनी टोपनो सहित नगर पर्षद कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >