बैक करने में खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक घायल

मनोहरपुर : मनोहरपुर थानांतर्गत मनोहरपुर-आनंदपुर सड़क मार्ग पर स्थित कोयल नदी के पुल पहुंच पथ से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में गिर गया. घटना में चालक के हाथ में गंभीर चोट लगी है. जानकारी के अनुसार पुल के संत अगस्तीन कॉलेज की छोर पर शुक्रवार की दोपहर बिना नंबर का उक्त […]

मनोहरपुर : मनोहरपुर थानांतर्गत मनोहरपुर-आनंदपुर सड़क मार्ग पर स्थित कोयल नदी के पुल पहुंच पथ से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में गिर गया. घटना में चालक के हाथ में गंभीर चोट लगी है.

जानकारी के अनुसार पुल के संत अगस्तीन कॉलेज की छोर पर शुक्रवार की दोपहर बिना नंबर का उक्त ट्रैक्टर बैक करने के क्रम में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. ट्रेक्टर राजस्थान का बताया जा रहा है. दुर्घटना में ट्रेक्टर चालक लालूराम यादव के हाथ में गंभीर चोट लगी है. घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल चालक का इलाज करा करा कार्रवाई में जुट गई है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >