शॉर्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग, कपड़े जले

लाखों की कपड़ा जल कर राख घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू मैनाटांड़ : स्थानीय बाज़ार स्थित विजय हैंडलूम रेडीमेड कपड़े की दुकान मे शॉट-सर्किट से लगी आग में लाखों का कपड़ा एवं नगद रुपये जलकर खाक हो गये. घटना शुक्रवार की अहले सुबह की है. इधर बाजार के लोगों ने शटर […]

लाखों की कपड़ा जल कर राख
घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
मैनाटांड़ : स्थानीय बाज़ार स्थित विजय हैंडलूम रेडीमेड कपड़े की दुकान मे शॉट-सर्किट से लगी आग में लाखों का कपड़ा एवं नगद रुपये जलकर खाक हो गये.
घटना शुक्रवार की अहले सुबह की है. इधर बाजार के लोगों ने शटर को काट सूझ-बूझ से आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि लोग सुबह टहलने निकले थे. इसी दौरान दुकान से धुंआ निकलता देख स्थानीय लोग जोर-जोर से हल्ला कर एक-दूसरे को बुलाने लगे. लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया.
घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन दुकान मे रखे सभी कपड़े और नगदी जलकर खाक हो गये. कपड़ा का दुकान इनारवा थाना के सिंहासनी गांव के विजय यादव का बताया जाता है. अंचलाधिकारी नितेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर उचित मुआवजा दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >