सरिसवा : विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को नानोसती-जगदीशपुर मार्ग को घंटो जाम रखा और वे विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग पर डटे रहे. आंदोलनकारियों का आरोप था कि आये दिन उनके यहां आपूर्ति करने वाले मुख्य विद्युत तार का कनेक्शन काट दिया जाता है. जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है.
इतना ही नहीं अधिकारियों से बारंबार गुहार के बाद भी विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर नहीं दी जा रही है. सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ओपी चौहान और जेई रवींद्र कुमार रजक ने आक्रोशित आंदोलनकारियों को समझा-बूझाकर सड़क जाम हटवाया और इस दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया.
