सीतामढ़ी में दुष्कर्म के बाद मां-बेटी की हत्या

सीतामढ़ी/सोनबरसा : जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के कोहबरवा गांव में 10 वर्षीय बच्ची व उसकी मां की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. नेपाल से लाकर दोनों के साथ दुष्कर्म आशंका जतायी जा रही है. दुष्कर्म के बाद उनकी पिटायी की गयी. मृत समझ कर दोनों को सरेह में फेंक दिया गया. बुधवार […]

सीतामढ़ी/सोनबरसा : जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के कोहबरवा गांव में 10 वर्षीय बच्ची व उसकी मां की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. नेपाल से लाकर दोनों के साथ दुष्कर्म आशंका जतायी जा रही है. दुष्कर्म के बाद उनकी पिटायी की गयी. मृत समझ कर दोनों को सरेह में फेंक दिया गया.
बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सोनबरसा पीएचसी में भरती कराया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. वहीं, बेहोशी की हालत में महिला को भरती कर इलाज शुरू किया. लेकिन, हालत बिगड़ने के बाद महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया. दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.
हालांकि, सोनबरसा पीएचसी में इलाज के दौरान बेहोशी की अवस्था में महिला ने अपनी ससुराल नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा थाने के मोतीपुर बताया था. वहीं, शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल में मायका होने की जानकारी दी थी.
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने दोनों के साथ दुष्कर्म होने व बाद में गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि की है. सोनबरसा थाना पुलिस मृतकों की पहचान व घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह सोनबरसा थाना क्षेत्र के कोहबरवा गांव स्थित सरेह में शीशम के पेड़ के पास एक 30 वर्षीया महिला व उसकी 10 वर्षीय पुत्री को पड़ा देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना मिलने के बाद सोनबरसा थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी व सहायक अवर निरीक्षक हीराकांत ईश्वर सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों को पीएचसी में भरती कराया. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. जबकि बेहोशी की अवस्था में महिला का इलाज शुरू किया. स्थिति बिगड़ने के बाद महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >