बैरिया में टेंपोचालक का किया अपहरण

श्रीनगर : संतघाट कोल्ड स्टोर के समीप एक टेम्पू चालक का अपहरण बाइक सवार लोगों ने कर ली. अपहृत टेम्पू चालक मालहीटोला के गोखूल यादव का पुत्र राजकिशोर यादव बताया गया है. जबकि पुलिस ने घटना स्थल से टेम्पू को बरामद कर ली है व अपहृत की बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही है. बताया […]

श्रीनगर : संतघाट कोल्ड स्टोर के समीप एक टेम्पू चालक का अपहरण बाइक सवार लोगों ने कर ली. अपहृत टेम्पू चालक मालहीटोला के गोखूल यादव का पुत्र राजकिशोर यादव बताया गया है. जबकि पुलिस ने घटना स्थल से टेम्पू को बरामद कर ली है व अपहृत की बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही है.

बताया जाता है कि राज कचहरी बेतिया से कुछ लोगों ने टेम्पू रिजर्ब किया. टेम्पू में सवार होकर जैसे हीं वे कोल्ड स्टोर के समीप पहुंचे,तभी बाइक पर सवार होकर कुछ लोग आये. चालक राजकिशोर को टेम्पू से उतार कर अपने साथ ले गये. टेम्पू वहीं छोड़ दिया. इस बावत टेम्पू चालक के भाई चंदन यादव ने बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बगही बघंबरपुर अहिरटोली के गणेश यादव, राजकिशोर यादव, योगीलाल यादव, पूजन यादव, प्रभा यादव, गोखूल यादव को आरोपी बनाया गया है. बैरिया थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >