शराबी दामाद को सास ने किया पुलिस के हवाले

चनपटिया (पंच) : एक सास ने शराबी दामाद और उसके दो भाइयों को पुलिस के हवाले करवा दिया. दामाद सुभाष नट, उसके भाई लालबाबू नट तथा दिनेश नट पर शराब पीकर मारपीट करने व गाली- गलौज करने का आरोप है. थाना क्षेत्र के गिधा बरोहियां निवासी लीलावती देवी ने उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]

चनपटिया (पंच) : एक सास ने शराबी दामाद और उसके दो भाइयों को पुलिस के हवाले करवा दिया. दामाद सुभाष नट, उसके भाई लालबाबू नट तथा दिनेश नट पर शराब पीकर मारपीट करने व गाली- गलौज करने का आरोप है. थाना क्षेत्र के गिधा बरोहियां निवासी लीलावती देवी ने उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. तीनों सगे भाई हैं,

जो पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना क्षत्र के जमुनिया जसौली निवासी हैं. दर्ज प्राथमिकी में लीलावती ने बताया है कि उसका दामाद शराब के नशे में बराबर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते रहता है. तीनों भाई ससुराल चनपटिया थाने के गीधा बरोहियां में 18 मई की शाम आये और शराब पीने लगे. मना करने पर गाली गलौज करने लगे.

फिर अगले सुबह शराब पीने लगे, मना करने पर परिजनों के साथ मारपीट व गाली गलौज की. इस पर लीलावती देवी ने फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इधर, मैनाटांड़ प्रतिनिधि के अनुसार, मानपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मानपुर खुरिया टोला गांव से बीस लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया

शराबी दामाद को…
कि मुकेश उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. नौतन प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान नशे की हालत में खाप टोला गांव से डोमा राम को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि उक्त आरोपित नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा था, जिसे मेडिकल जांच करा कर शनिवार को जेल भेज दिया.
चनपटिया के गिधा बरोहिया का मामला, मोतिहारी का रहनेवाला है आरोपित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >