गिरफ्तार सूरज को रिमांड पर लेगी पुलिस

बेतिया/मधुबन : बेतिया कोर्ट परिसर में कुख्यात बबलू दूबे हत्याकांड में गिरफ्तार फेनहारा के सूरज महतो को पुलिस रिमांड पर लेगी. मामले को ले फेनहारा पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. फेनहारा में कई बाइक चोरी की घटना में सूरज की संलिप्तता है. गिरफ्तारी के दिन रविवार को सूरज के घर मोतिहारी छतौनी से चोरी […]

बेतिया/मधुबन : बेतिया कोर्ट परिसर में कुख्यात बबलू दूबे हत्याकांड में गिरफ्तार फेनहारा के सूरज महतो को पुलिस रिमांड पर लेगी. मामले को ले फेनहारा पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.

फेनहारा में कई बाइक चोरी की घटना में सूरज की संलिप्तता है. गिरफ्तारी के दिन रविवार को सूरज के घर मोतिहारी छतौनी से चोरी की गयी बिना नंबर की अपाची बाइक फेनहारा पुलिस ने बरामद किया था. अपाची बाइक की बरामदगी को लेकर सूरज महतो पर फेनहारा थाने में कांड संख्या 31/17 दर्ज की गयी है. इसके अलावे सूरज पर फेनहारा थाने में 12/17 में और 25/17 दर्ज है. हालांकि उसी रोज बेतिया पुलिस सूरज को अपने साथ बेतिया लेकर चली गयी थी,
जिसने बबलू दूबे हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी. फेनहारा थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि सूरज को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है. सूरज फेनहारा थाना के पीपरा करीमदाद गांव के रामविनय महतो का बेटा है.
चकमा देकर पहुंच गया रिमांड होम : पीपराकोठी थाने से बाइक चोरी में गिरफ्तार सूरज महतो अपना नाम सूरज सिंह ग्राम ताजिमापुर थाना पीपराकोठी का फर्जी पता व काम बता कर रिमांड होम पहुंच गया. उस समय सूरज का सही सत्यापन पुलिस नहीं कर पायी. यही बड़ी चूक हुई. वहीं रिमांड होम से भागकर बेतिया कोर्ट में बबलू दूबे की हत्या में शूटर का काम किया. मार्च महीने से फेनहारा पुलिस सूरज की तलाश में खाक छानती रही. जबकि सूरज मजे से रिमांड होम में रहकर पुलिस के लिये सरदर्द बन गया, जिसकी भनक तक पुलिस को नहीं लग पायी. रिमांड होम से निकलकर बबलू की हत्या करने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े सूरज की गिरफ्तारी के बाद इसकी भनक पुलिस को नहीं लग पायी.सूरज कौन है.
सूरज अपने घर मनकरवा से रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा था.जिसका सही सत्यापन नहीं किया जाना ही पुलिस और रिमांड होम की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है. कैसे शातिर अपराधी प्रशासनिक महकमे के तेज तर्रार लोगो के आंखों में धूल झोक रहा है. कैसे एक बाइक चोर कुख्यात अपराधी बन गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >