अपहरणकांड के दो आरोपित गिरफ्तार

सरिसिया ओपी के सबैया-चरगांहा से आरोपियों की हुई गिरफ्तारी जनवरी माह में दुकान में बैठे व्यवसायी का अपराधियों ने किया था अपहरण का प्रयास बेतिया : व्यवसायी अपहरणकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर ली है. गिरफ्तार आरोपी सिरिसिया ओपी थाना के सबैया गांव निवासी उत्तम कुमार चौबे व पारसमणि चौबे […]

सरिसिया ओपी के सबैया-चरगांहा से आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जनवरी माह में दुकान में बैठे व्यवसायी का अपराधियों ने किया था अपहरण का प्रयास
बेतिया : व्यवसायी अपहरणकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर ली है. गिरफ्तार आरोपी सिरिसिया ओपी थाना के सबैया गांव निवासी उत्तम कुमार चौबे व पारसमणि चौबे हैं. जबकि एक अन्य आरोपी अभय महतो अभी भी पुलिस पकड़ से फरार है. सिरिसिया ओपी प्रभारी किरणशंकर ने बताया कि 10 जनवरी 2017 को मिश्रौली चौक स्थित मोबाइल दुकानदार राजा बाबू का अपहरण करने का प्रयास किया गया था. राजाबाबू अपराधियों का विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया. पुलिस व ग्रामीणों से घिरता देख अपराधी राजाबाबू को छोड़ कर फरार हो गये थे.
अपहरणकांड को अंजाम व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता के कारण दिया गया था. इसी मामले में राजा बाबू ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >