ट्रैक्टर जब्ती मामले में झूठा केस सिकटा थानाध्यक्ष संदेह के घेरे में

आइजी ने बेतिया एसपी से मांगी रिपोर्ट, थानाध्यक्ष पर गिर सकती है गाज, एसडीपीओ ने भी प्राथमिकी की सत्यता पर जताया संदेह ट्रैक्टर जब्ती मामले में नेपाल के शराब कारोबारियों को बनाया गया गवाह बेतिया : ट्रैक्टर जब्ती मामले में झूठी प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में सिकटा थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह संदेह के घेरे […]

आइजी ने बेतिया एसपी से मांगी रिपोर्ट, थानाध्यक्ष पर गिर सकती है गाज, एसडीपीओ ने भी प्राथमिकी

की सत्यता पर जताया संदेह
ट्रैक्टर जब्ती मामले में नेपाल के शराब कारोबारियों को बनाया गया गवाह
बेतिया : ट्रैक्टर जब्ती मामले में झूठी प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में सिकटा थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह संदेह के घेरे में आ गये हैं. उन्होंने ट्रैक्टर जब्ती मामले में नेपाल के शराब के कारोबारियों को गवाह बनाया है.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तिरहुत प्रक्षेत्र के आइजी सुनील कुमार ने बेतिया एसपी विनय कुमार से रिपोर्ट मांगी है. वहीं एसडीपीओ ने ट्रैक्टर जब्ती मामले में दर्ज प्राथमिकी की जांच करते हुए थानाध्यक्ष के कार्यशैली पर संदेह जताया है. इससे थानाध्यक्ष की मुश्किले बढ़ गयी है व कभी भी उन पर गाज गिर सकती है. डीएसपी ने अपनी जांच में घटना के सूचक रहे चौकीदार राजेन्द्र हाजरा के मोबाइल लोकेशन नहीं निकाला है.
वहीं दूसरे चौकीदार नुरूद्दीन गद्दी के घटना के वक्त घटना स्थल पर नहीं होकर सिकटा एसबीआइ ब्रांच में मौजूद होने के मामले में लिखा है.जबकि बैंककर्मियों ने तकनीकी खराबी के कारण बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा खराब होने की बात बात कही है. जबकि इस कांड के पीड़ित प्रमोद प्रसाद के पास बैंक के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है.जिससे साबित हो रह है कि थानाध्यक्ष ने 25 हजार रुपये की उगाही नहीं होने पर झूठी प्राथमिकी दर्ज की है.
घटना के तीन दिन बाद ट्रैक्टर जब्ती की दर्ज हुई प्राथमिकी : चनपटिया थाना के लोहियरिया से ट्रैक्टर पकडे़ जाने के बाद दूसरे दिन यानि 25 अक्टूबर 2016 को ट्रैक्टर मालिक प्रमोद प्रसाद सिकटा थाना गये. वहां ट्रैक्टर छोड़ने के नाम पर 25 हजार रिश्वत की मांग की गयी. इसकी सूचना प्रमोद ने अपने मोबाइल संख्या-7779969331 से आइजी व एसपी को दी. गाड़ी पकडे जाने के तीन दिन बाद 27 अक्टूबर 2016 को प्रमोद प्रसाद ने रजिस्ट्री डाक से इसकी शिकायत पुलिस पदाधिकारियों से की. रजिस्ट्री 2.30 बजे पर की गयी है.
इसके बाद थानाध्यक्ष ने 27 अक्टूबर को हीं 4.30 बजे इंडो-नेपाल सीमा के समीप ट्रैक्टर जब्ती की बात केस में कही है. जिसमें चौकीदार नुरूद्दीन गद्दी को शिकायकर्त्ता बनाया गया. तब थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह ने नेपाल के दो शराब कारोबारियों को बुलाकर जब्ती सूची बना डाली. जब्ती के समय पर चौकीदार नुरूद्दीन सिकटा एसबीआइ ब्रांच में मौजूद था. इसका प्रमाण वीडियो फुटेज में मिला है. हालांकि पुलिस वीडियो फुटेज से इंकार कर रही है.
चनपटिया में घटी घटना, सिकटा में दर्ज हुई प्राथमिकी
आश्चर्य की बात यह है कि चनपटिया थाना के लोहियरिया के समीप घटी घटना की प्राथमिकी सिकटा थाना में दर्ज की गयी है. मामला यह है कि 24 अब्टूबर 2016 को सिकटा थाना में तैनात दारोगा डीएन साह के परिवार के लोग पटना से बस द्वारा बेतिया पहुंचे थे. दारोगा के परिवार को लेने के लिए सिकटा थाने की जीप चौकीदार राजेन्द्र हजरा लेकर बेतिया पहुंचा. बेतिया से दारोगा के परिवार के लोगों को लेकर चौकिदार जीप चलाते हुए सिकटा जा रहा था. इसी बीच चनपटिया थाना के लोहियरिया में सड़क किनारे खडे ट्रैक्टर में चौकिदार ने ठोकर मार दी. चौकिदार अपने मोबाइल नंबर-9546977732 से थाने पर फोन कर घटना की जानकारी दी. उसके बाद पुलिसकर्मी ट्रैक्टर चनपटिया से लेकर सिकटा चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >