भिखनाठोरी गांव में घुसा बाघ, ग्रामीणों में दहशत

गौनाहा : नेपाल सीमावर्ती सहोदरा थाने के भिखनाठोरी गांव में सोमवार की रात बाघ के पहुंचने पर ग्रामीणों में दहशत है . अचानक सोमवार की रात 11 बजे भिखनाठोरी के जंगल से निकला बाघ भिखनाठोरी गांव निवासी नथू यादव के घर में घुस गया. बाहर के कमरे में बांधे गये बकरे पर उसकी नजर पड़ी, […]

गौनाहा : नेपाल सीमावर्ती सहोदरा थाने के भिखनाठोरी गांव में सोमवार की रात बाघ के पहुंचने पर ग्रामीणों में दहशत है . अचानक सोमवार की रात 11 बजे भिखनाठोरी के जंगल से निकला बाघ भिखनाठोरी गांव निवासी नथू यादव के घर में घुस गया.

बाहर के कमरे में बांधे गये बकरे पर उसकी नजर पड़ी, तो उस पर हमला कर दिया. बकरे की आवाज पर घरवाले दौड़े, लेकिन उनके पैर वहीं तब ठहर गये जब बकरे के पेट को फाड़ कर खा रहे बाघ को देख लिया. पूरे परिवार के होश ही उड़ गये. ग्रामीणों ने निकटवर्ती एसएसबी कैंप के पदाधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया. एसएसबी जवानों की काफी मशक्कत के बाद तीन-चार घंटे के बाद बाघ उस घर से निकला और बगल के जंगल में घुस गया. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि बाघ कहीं दूर नहीं गया है.
बकरे को मार कर खा गया
चार घंटे की मशक्कत के बाद जंगल में भागा बाघ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >