शोभा की वस्तु बनी पानी टंकी

मैनाटांड/चनपटिया/नौतन : मैनाटांड़ प्रखंड मुख्यालय का भी यही हाल है. यहां छह साल पहले बनकर तैयार जलमीनार से अभी तक पानी आपूर्ति शुरू नहीं हुई है. वहीं चनपटिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में करोड़ों की लागत से बना जलमीनार शोभा की बस्तु बनकर रह गया है. नगर वासियो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने […]

मैनाटांड/चनपटिया/नौतन : मैनाटांड़ प्रखंड मुख्यालय का भी यही हाल है. यहां छह साल पहले बनकर तैयार जलमीनार से अभी तक पानी आपूर्ति शुरू नहीं हुई है. वहीं चनपटिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में करोड़ों की लागत से बना जलमीनार शोभा की बस्तु बनकर रह गया है. नगर वासियो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर जलमीनार का निर्माण तत्कालीन बिधायक सह मंत्री चंद्रमोहन राय के प्रयास से हुआ. जलमीनार बन जाने से लोगो में ख़ुशी हुई

कि चलो अब आम जन को शुद्ध जल मिलेगा. परंतु इसे जनप्रतिनिधियो की उदासीनता कहे या पदाधिकारियो की लापरवाही की अब तक उक्त जलमीनार से आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है. वहीं नौतन के खड्डा पतहरी गांव में भी चार साल पहले बनकर तैयार मिनी पानी टंकी से पानी सप्लाई शुरू नहीं हो पायी है.

मेजर स्थानों पर बने जलमीनार से पानी सप्लाई शुरू करा दी गयी है. नगर इलाकों में बने जलमीनार से पानी सप्लाई का कार्य नगर प्रशासन की है. इसके बाद भी यदि कही से पानी सप्लाई नहीं आने की बात है तो इसकी शिकायत की जा सकती है. उसे तत्काल शुरू करा दिया जायेगा.
राजेश कुमार, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >