आज जिले को मिलेंगी कई सौगातें

बेतिया : भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री सह संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा के 13 मई को बेतिया आगमन को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. बेतिया स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है. राज्य मंत्री के समारोह के लिए मंच तैयार हो चुका है. समस्तीपुर रेल मंडल के […]

बेतिया : भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री सह संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा के 13 मई को बेतिया आगमन को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. बेतिया स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है. राज्य मंत्री के समारोह के लिए मंच तैयार हो चुका है. समस्तीपुर रेल मंडल के कई वरीय अधिकारी यहां निरंतर कैंप कर कार्यक्रम की सफलता में जुटे हुए हैं. कई योजनाओं और सौगातों की बरसात करने आ रहे रेल राज्य मंत्री के आगमन पर उत्साहित यात्रियों का कहना है कि सबकुछ तैयार है और अब सिर्फ तोहफो के घोषणाओं का इंतजार है.
जानकारी के अनुसार, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बेतिया स्टेशन परिसर में रेल विभाग के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इस क्रम में वे बेतिया प्रधान डाकघर जाकर पासपोर्ट ऑफिस, डिजीनेट स्कीम का शुभारंभ करेंगे. जबकि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर डाक टिकट का लोकार्पण करेंगे. इसके मद्देनजर बेतिया के प्रधान डाकघर को भी हर तरह से सजाया जा चुका है. यहां भी एक पंडाल का निर्माण किया गया है. जहां से डाक विभाग की योजनाओं का लोकार्पण व शुभारंभ होगा. रेल राज्य मंत्री 13 मई को जिला मुख्यालय के स्टेशन बेतिया पहुंचेंगे. इस दौरान आयोजित समारोह में बेतिया से सुगौली-रक्सौल रेलखंड सहित वाल्मीकिनगर नरकटियागंज, सुगौली मजफ्फरपुर रेल खंड के विद्युतीकरण का कार्यारंभ करेंगे.
इसके साथ ही समपार फाटक संख्या दो पर सड़क उपरी पुल सह छावनी आरओबी का शिलान्यास करेंगे. वहीं बेतिया स्टेशन के उन्नयनीकृत सर्कुलेटिंग एरिया स्टेशन पहुंच पथ 26 कोच लंबाई तक विस्तारित प्लेटफार्म संख्या एक व प्रकाश व्यवस्था एलईडी द्वारा करते हुए ग्रीन स्टेशन के रूप में परिवर्तन के रूप में लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही बेतिया रिमोर्ट के जरिए कुमारबाग एवं रमगढ़वा में फ्रेट टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे.
रक्सौल स्टेशन पर 20 फीट चौड़ा अतिरिक्त नया पैदल पुल (एफओबी) एवं आदापुर स्टेशन पर नया पैदल उपरि पुल का शिलान्यास करेंगे. इस क्रम में रेल सह संचार राज्य मंत्री भारत सरकार मनोज सिन्हा बेतिया प्रधान डाकघर जाकर पासपोर्ट ऑफिस का शुभारंभ करेंगे. साथ ही बेतिया के प्रधान डाकघर में डिजीनेट स्कीम का शुभारंभ करेंगे. इस स्कीम के तहत बेतिया के चार प्रखंडों को डिजीनेट से जोड़ा जायेगा. इससे इन चार प्रखंडों में 100एमबीपीएस के स्पीड से ब्रांडबैंड सेवा प्रदान की जायेगी.
वहीं, चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डाक टिकट का लोकार्पण भी की जायेगी. मंडल रेल प्रबंधक रवींद्र कुमार जैन के अनुसार बेतिया स्टेशन के मुख्य समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह, पश्चिम चंपारण सांसद डाॅ संजय जायसवाल, वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दुबे, सांसद रामाकिशोर सिंह, सांसद अजय निषाद, सांसद डाॅ अनिल कुमार सहनी, बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी, विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनय वर्मा, विधायक राघव शरण पांडेय, विधायक भागीरथी देवी, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, विधायक नंद कुमार राय, विधायक सुरेश कुमार शर्मा सम्मानित अतिथिगण के रूप में रहेंगे.
कुमारबाग में रैक प्वाइंट के शिलान्यास को तैयार स्टेशन
चनपटिया:-कुमारबाग में रैक प्वाइंट निर्माण के शिलान्यास को लेकर स्टेशन परिसर को चकाचक किया जा रहा है साथ ही रैक प्वाइंट निर्माण कार्य भी जोर शोर से चल रहा है. रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शनिवार को रिमोट कंट्रोल से रैक पॉइंट का शिलान्यास करेंगे.
इसको लेकर स्थानीय लोगों में ख़ुशी की लहर है. उपप्रमुख अरविन्द सिंह, रामाधार सिंह, पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह, दामोदर प्रसाद आदि का कहना है कि रैक प्वाइंट निर्माण हो जाने पर करोड़ों की लागत से बना स्टील प्लांट के लिए कच्चा माल सरलता से उपलब्ध हो सकता है और उसमें उत्पादन शुरू हो जायेगा. इस सबसे स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ साथ क्षेत्र का विकास भी होगा और कुमारबाग को एक नया पहचान मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >