आग से झुलसी महिला की मौत

बेतिया : गुड़ निर्माण के लिए तैयार हो रहे गर्म रस में गिरने से झुलसी महिला की मौत इलाज के दौरान एमजेके अस्पताल में हो गयी. उसको 28 मार्च को गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था और इलाज जारी था. जानकारी के अनुसार सहोदरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर […]

बेतिया : गुड़ निर्माण के लिए तैयार हो रहे गर्म रस में गिरने से झुलसी महिला की मौत इलाज के दौरान एमजेके अस्पताल में हो गयी. उसको 28 मार्च को गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था और इलाज जारी था.

जानकारी के अनुसार सहोदरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी धर्मराज महतो की पत्नी फुलकुमारी देवी विगत 28 मार्च को गुड़ निर्माण करते समय उसके गर्म रस में गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भरती कराया था.
आग से किशोरी झुलसी :
बेतिया : चौतरवा थाना क्षेत्र के बरवा गांव में स्टोव जलाने के दौरान एक कपड़े में आग लगने से एक किशोरी बुरी तरह झुलस गयी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भरती कराया है. जानकारी के अनुसार बरवा गांव निवासी गोविंद प्रसाद की पुत्री एकता कुमारी शनिवार की सुबह स्टोव जला रही थी. इसी दौरान कपड़े में आग पकड़ लिया और वह बुरी तरह झुलस गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >