फाल्ट सुधारने पहुंचे कर्मियों को पीटा गुस्सा

इनारवा थाना के पिड़ारी गांव का मामला, पिटाई के बाद घंटों बिजली कर्मियों को रखा बंधक मैनाटांड़ : गरमी बढ़ने के संग ही हो रही भारी बिजली कटौती अब ग्रामीणों के गुस्से की वजह बनती जा रही है. बिजली कटौती का गुस्सा इस कदर है कि ग्रामीण कुछ भी सुनने को राजी नहीं है. ताजा […]

इनारवा थाना के पिड़ारी गांव का मामला, पिटाई के बाद घंटों बिजली कर्मियों को रखा बंधक

मैनाटांड़ : गरमी बढ़ने के संग ही हो रही भारी बिजली कटौती अब ग्रामीणों के गुस्से की वजह बनती जा रही है. बिजली कटौती का गुस्सा इस कदर है कि ग्रामीण कुछ भी सुनने को राजी नहीं है. ताजा मामला इनारवा थाना के पिड़ारी गांव का है. जहां बिजली कटौती की शिकायत के कई दिन बाद फाल्ट सुधारने पहुंचे बिजली कर्मी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो गये. इसमें कर्मियों के बिगड़े बोल ने आग में धी का काम किया. नतीजा कहासुनी से शुरू मामला हाथापाई तक आ पहुंचा.
ग्रामीणों ने न सिर्फ बिजली कर्मियों की पिटाई कर दी. बल्कि बंधक भी बना लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मियों को बंधक मुक्त कर अस्पताल पहुंचाया.जानकारी के अनुसार, पिड़ारी गांव में इस लोकल फाल्ट के चलते बिजली कट जा रही थी.
आये दिन लोकल फाल्ट होने से ग्रामीण गुस्से में थे. सभी का आरोप था कि जब भी फाल्ट होती है तो बिना पैसा लिये मिस्त्री उसको नहीं बनाते हैं. हर रोज वह कहा से पैसा जुटाकर दें. इधर, फिर लोकल फॉल्ट हो गया. शुक्रवार को जब बिजली कर्मी इसे सुधारने गये तो ग्रामीण उलझ पड़े. कहासुनी के बाद हाथापाई में बिजली कर्मी सुंदरदीप महतो, मनोज कुमार व नगीना पटेल जख्मी हो गये.
इतना ही नहीं गुस्साये ग्रामीणो ने बिजली कर्मियों को घंटो बंधक बनाये रखा . ग्रामीणों का आरोप था कि विद्युत कर्मियों के लापरवाही के कारण आए दिन गांव में बिजली कटती रहती है. इधर घटना की सुचना पाते ही इनारवा थानाध्यक्ष राज कुमार सदल बल के साथ पहुंचकर कर्मीयो को ग्रामीण के बंधन से मुक्त कराया. जहा जख्मी कर्मियों का इलाज स्थानीय पीएचसी मे हुआ. इधर जख्मी कर्मियों ने ग्रामीणों पर आरोप लगाते हुए जेई अंशूमान वर्द्धन को एक आवेदन देकर जाच कर कारवाई करने की मांग की है. इस संबंध मे जेई ने बताया कि आवेदन मिला है जांच प्रक्रिया चल रही है. तदोपरान्त कारवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >