अहमद सिकटा से गिरफ्तार

बेतिया व मोतिहारी पुलिस के ऑपरेशन में मिली कामयाबी बेतिया : एनआइए का मोस्टवांटेड संदिग्ध आतंकी अबी अहमद उर्फ नबी अहमद उर्फ भुअर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी बेतिया व मोतिहारी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में इंडो-नेपाल के सिकटा बार्डर से की गयी है. गिरफ्तारी की सूचना पर पहुंची एनआइए पटना […]

बेतिया व मोतिहारी पुलिस के ऑपरेशन में मिली कामयाबी

बेतिया : एनआइए का मोस्टवांटेड संदिग्ध आतंकी अबी अहमद उर्फ नबी अहमद उर्फ भुअर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी बेतिया व मोतिहारी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में इंडो-नेपाल के सिकटा बार्डर से की गयी है. गिरफ्तारी की सूचना पर पहुंची एनआइए पटना की टीम ने अबी अहमद से घंटों पूछताछ की. पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं. अबी अहमद का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से सांठगांठ का भी खुलासा हुआ है.
वह आइएसआइ के जरिये पाकिस्तान से आये जाली नोटों को भारत पहुंचाता था. पूछताछ के बाद एनआइए टीम अबी को सीजेएम जयराम प्रसाद के कोर्ट में पेशी के बाद ट्राजिंट रिमांड पर पटना लेकर रवाना हो गयी है.पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अबी अहमद नेपाल के बारा जिले के थाना सिमरौनगढ़ हरिहरपुर का रहनेवाला है.
जाली नोट का
उसकी पहचान जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय तस्कर के रूप में है. वह एनआइए की वांटेड सूची में शामिल था. 2014 में दिल्ली में इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से बरामद 50 लाख के जाली नोट में अबी अहमद का नाम आया था. वहीं पटना में भी इसके खिलाफ मामला दर्ज है, जिसमें उसके खिलाफ वारंट जारी था. एनआइए की ओर से अबी अहमद पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. इधर, बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि अबी अहमद नेपाल से भारत सीमा में आने की फिराक में है. हालांकि वह किस रास्ते आयेगा,
इसकी पुष्टि नहीं थी. सूचना मिलते ही बेतिया पुलिस को अलर्ट कर दिया गया, साथ ही मोतिहारी एसपी से वार्ता कर वहां की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया. इसी बीच अबी अहमद के सिकटा में होने की सूचना पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि अबी अहमद से पूछताछ में उसके आइएसआइ से जुड़े होने की बात सामने आयी है. पूछताछ में उसने मोतिहारी, बेतिया व उत्तर प्रदेश में अपने लोगों के बारे में अहम जानकारी दी है. छापेमारी दल में बेतिया पुलिस से दारोगा विमलेंदु कुमार, विनोद कुमार सिंह, सिपाही मुन्ना साह व मोतिहारी पुलिस के पदाधिकारी व जवान शामिल थे.
यूपी एटीएस को भी थी तलाश, कई नामों से था चर्चित
बेतिया पुलिस के हत्थे चढ़ा अबी अहमद की तलाश यूपी एटीएस को भी थी. उत्तर प्रदेश के सोनौली सीमा से बीते दिनों बरामद हुए जाली नोट मामले में अबी अहमद का नाम आया था. इसके बाद से यूपी एटीएस भी सरगरमी से उसकी तलाश में जुट गयी थी. रक्सौल बाॅर्डर से पकड़ाये जाली नोट में भी इसका नाम आने के बाद एनआइए, पटना उसकी तलाश कर रही थी. बता दें कि संदिग्ध अबी अहमद कई नामों से चर्चित हैं. इसमें अबी अहमद उर्फ नबी अहमद उर्फ भुअर अंसारी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >