अंतरजिला चोर गिरोह के तीन गिरफ्तार

बेतिया : शहर में बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे अपराधी गिरोह के तीन सदस्यों ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से आपराधिक घटनाओं में प्रयुक्त की जा रही चोरी की हुंडई कार भी जब्त की गयीहै. गिरफ्तार अपराधी की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना सेमरा […]

बेतिया : शहर में बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे अपराधी गिरोह के तीन सदस्यों ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से आपराधिक घटनाओं में प्रयुक्त की जा रही चोरी की हुंडई कार भी जब्त की गयीहै. गिरफ्तार अपराधी की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना सेमरा निवासी आंनद कुमार, सूरज कुमार एवं सुगौली थाना के सुगौली बाजार निवासी अशोक कुमार के रुप में हुई है. तीनों अंतरजिला चोर गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि तीनों अपराधी की गिरफ्तारी संदिग्ध अवस्था में लालबाजार चौक से की गयी है. तीनों अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य है. करीब एक सप्ताह पूर्व से वे शहर में चोरी के कार पर सवार होकर धूम रहे थे. शहर में बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे.

गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती दल के पदाधिकारी दारोगा जफिरुदीन, रामविनय कुमार व पुलिस जवानों ने लाल बाजार चौक पर कार पर सवार तीनों युवकों को रोका गया और सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ के बाद इन तीनों ने पुलिस को सच सच बता दिया. अपराधियों ने स्वीकारोक्ति बयान में स्पष्ट किया कि वे आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए बेतिया आये थे.
सफलता
शहर के लालबाजार चौक से पुलिस ने तीनों को दबोचा, पूर्वी चंपारण के रहनेवाले हैं तीनों शातिर अपराधी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >