सरिसवा : हाजी इस्लाम चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे नवी ने कहा है कि जिस देश में रहो उस देश से मुहब्बत करो. वे मझौलिया प्रखंड के पारस पकड़ी में आयोजित मदरसा इस्लामिया रहमतुलुम में बुधवार की रात को आयोजित जलसा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि इस्लाम शांति का पैगाम देता है. आज मुसलमानों को आतंकवाद से जोड़ा जा रहा है.
आंतकवाद कोई धर्म नहीं होता. जब इस्लाम ज्यादा पानी बहाने की इजाजत नहीं देता तो फिर खून बहाने की इजाजत कैसे देगा. इस जलसे में इलाके के हजारों लोगों ने शिरकत किया. जलसा की अध्यक्षता शेख मुस्ताक आलम ने की. इस दौरान नमाज, जकात समेत दिनी तालिम समेत अन्य बातों पर भी चर्चा हुई. जलसा को मैलाना सदरे आलम, लखनऊ से आये अबुल हसनत नदवी, अबदुर रहीम भोजपुरी, कफिल महमद, नकवी, कारी खुर्शीद आलम आदि ने संबोधित करते हुए आम-अवाम को शांति का पैगाम दिया.
