18 पशुओं समेत तीन वैन जब्त

संतुलन खोने से तस्करी की वैन घर में घुसी, बाल-बाल बचे गृहस्वामी ग्रामीणों ने वैन का शीशा तोड़ बचायी चालक व उपचालक की जान दो अन्य पिकअप वैन को ग्रामीणों ने रोक कर की तोड़फोड़ मझौलिया/सरिसवा : थाना क्षेत्र के बैठनिया-भानाचक पंचायत स्थित मेजरोटी टोला चौक पर अलसुबह पश लदी पिकअप वैन का संतुलन बिगड़ […]

संतुलन खोने से तस्करी की वैन घर में घुसी, बाल-बाल बचे गृहस्वामी

ग्रामीणों ने वैन का शीशा तोड़ बचायी चालक व उपचालक की जान
दो अन्य पिकअप वैन को ग्रामीणों
ने रोक कर की तोड़फोड़
मझौलिया/सरिसवा : थाना क्षेत्र के बैठनिया-भानाचक पंचायत स्थित मेजरोटी टोला चौक पर अलसुबह पश लदी पिकअप वैन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पुल से टकराते हुए मास्टर मियां के घर में घुसकर पलट गयी. इस दुर्घटना में गृहस्वामी तो बाल-बाल बच गये. किंतु एक गाय का गरदन दब गया और उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने वाहन का शीशा तोड़कर चालक और उपचालक को बाहर निकाला. इस बीच दो अन्य पिकअप वैन पशु लदे पहुंचे. ग्रामीण आक्रोशित होकर उनको रोका. उनमें से दो भागने में सफल हो गये. इस पर उग्र हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और हंगामा करने लगे.
मौके पर पहुंचे सअनि सुजीत त्रिपाठी, सुनील कुमार सिंह और आरके झा ने आक्रोशितों को शांत कराया. फिर भी उग्र लोगों ने वाहनों का शीशा तोड़कर मवेशियों को तितर-बितरकर दिया. थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने सेलफोन से समझाकर ग्रामीणों के सहयोग से वाहनों और पशुओं को थाने लाये. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान 18 पशुओं को जब्त किया गया है. जबकि अन्य पशुओं की तलाश जारी है. इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि चौकीदार को चकमा देकर चालक और उपचालक फरार हो गये. उल्लेखनीय है कि पशु तस्करी का सेफ जोन मानते हुए तस्कर पशुओं को इस मार्ग से उत्तर प्रदेश पहुंचाने में सफल हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना था कि यदि वाहन का संतुलन नहीं बिगड़ता तो इन बेजुबान जानवरों को तस्कर कसाईखाने पहुंचाने में सफल हो जाते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >