बेतिया में पावर ग्रिड के नाइट गार्ड पर बम से हमला, जख्मी

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारी टोला स्थित पावर ग्रिड के नाइट गार्ड पर बाइक सवार अपराधियों ने बम से हमला कर दिया. जिसमें उसका दाहिना हाथ जख्मी हो गया. घटना को अंजाम नाइट गार्ड सुशील प्रसाद बारी टोला आवास पर अपराधियों ने दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बेतिया की ओर […]

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारी टोला स्थित पावर ग्रिड के नाइट गार्ड पर बाइक सवार अपराधियों ने बम से हमला कर दिया. जिसमें उसका दाहिना हाथ जख्मी हो गया. घटना को अंजाम नाइट गार्ड सुशील प्रसाद बारी टोला आवास पर अपराधियों ने दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बेतिया की ओर फरार हो गये. घायल नाइट गार्ड को परिजनों ने इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल बेतिया में भर्ती कराया है. जहां उसकी खतरे से बाहर बतायी गयी है.

पुलिस को दिये बयान में सुशील ने बताया कि वह अपने आवास रविवार की देर शाम खड़े थे. तभी सिंघाछापर की तरफ से एक बाइक पर सवार शातिर अपराधी सतीश प्रभाकर सहित दो लोग आये. बाइक सवार अपराधियों ने अचानक कुछ चला दिया. जिससे जोरदार आवाज हुआ व बाइक सवार अपराधी बेतिया की ओर फरार हो गये. दाहिने हाथ में जलन होने लगा . साथ हीं बताया कि शातिर सतीश प्रभाकर से 10 कठ्ठा जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है. विवाद को लेकर हीं उसने घटना को अंजाम दिया है.

गार्ड के बारीटोला स्थित आवास के
समीप बाइक सवार अपराधियों ने
दिया घटना को अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >