पटना व बेतिया में लगे पं राजकुमार शुक्ल की आदमकद प्रतिमा

पटना व बेतिया में लगे पं राजकुमार शु बेतिया : पंडित राजकुमार शुक्ल स्मारक समिति के अध्यक्ष रवींद्र कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर पटना एवं बेतिया में शुक्ल स्मृति संग्रहालय के लिए भूखंड आवंटित करने की मांग की है. चंपारण सत्याग्रह स्मृति समारोह के अवसर पर जिले के मुरली भरहवा में पहुंचे मुख्यमंत्री […]

पटना व बेतिया में लगे पं राजकुमार शु

बेतिया : पंडित राजकुमार शुक्ल स्मारक समिति के अध्यक्ष रवींद्र कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर पटना एवं बेतिया में शुक्ल स्मृति संग्रहालय के लिए भूखंड आवंटित करने की मांग की है.

चंपारण सत्याग्रह स्मृति समारोह के अवसर पर जिले के मुरली भरहवा में पहुंचे मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर श्री शर्मा ने पटना बेतिया में किसी पथ का पंडित राजकुमार शुक्ल के नाम पर नामकरण करने, पटना, बेतिया, मुरली भरहवा एवं सतवरिया में पंडित शुक्ल का आदमकद प्रतिमा लगाने, चनपटिया रेलवे स्टेशन का नाम उनके नाम पर करने, संसद के केंद्रीय कक्ष में पं शुक्ल का तैलचित्र लगाने एवं राजकुमार के जीवनी पर वृत्तचित्र तैया कराकर दूरदर्शन के माध्यमसे प्रसारित कराने की भी मांग की.
मौके पर श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी सहित अन्य मंत्रियों एवं वरीय नेताओं को प़ राजकुमार पर लिखी गयी पुस्तक कर्मयोगी राजकुमार शुक्ल की प्रति भेंट की.

क्ल की आदमकद प्रतिमा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >