चाइनीज सेव के 234 कार्टन व वैन समेत तीन गिरफ्तार

सिकटा : सीमा पर तैनात सेनुवरिया बीओपी के एसएसबी जवानों ने ढाई लाख रुपये मूल्य के चाइनीज सेव की 234 कार्टन पेटियों को एक पिक-अप वैन के साथ जब्त करने में कामयाबी पाई है. साथ ही इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. एसएसबी के पदाधिकारी सोनम छेरिंग ने बताया कि आरोपियों […]

सिकटा : सीमा पर तैनात सेनुवरिया बीओपी के एसएसबी जवानों ने ढाई लाख रुपये मूल्य के चाइनीज सेव की 234 कार्टन पेटियों को एक पिक-अप वैन के साथ जब्त करने में कामयाबी पाई है. साथ ही इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. एसएसबी के पदाधिकारी सोनम छेरिंग ने बताया कि आरोपियों की पहचान बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव निवासी म. एहसान, नगर थाना बेतिया के पुरानी गुदरी निवासी म. इम्तेयाज तथा नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा कुजलही निवासी दिनेश कुमार महतो के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर चाइनीज सामान एक पिकअप वैन से लेकर गुजरने वाले हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पिलर संख्या 403/12 (49) के समीप वैन संख्या बीआरएसजी 6041 को आते देख जवानों ने रोककर तलाशी ली. इस दौरान 10 किलो सेव के 234 कार्टन मिले. इसके बाद सभी सामान व वैन को जब्त करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने बताया कि जब्त सामान बेतिया कस्टम के हवाले कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >