टाइगर रिजर्व में भालू ने दिया दो बच्चों को जन्म

हरनाटांड़ : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों में भालूओं की संख्या में वृद्धि होने के संकेत मिलने लगे हैं. वन प्रमंडल दो के हरनाटांड़ वन क्षेत्र के जंगल में भालुआें ने दो बच्चों को जन्म दिया है. वह दोनों बच्चे करीब एक सप्ताह के हैं. उन बच्चों को छोड़कर मादा कहीं नहीं जा रही है. […]

हरनाटांड़ : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों में भालूओं की संख्या में वृद्धि होने के संकेत मिलने लगे हैं. वन प्रमंडल दो के हरनाटांड़ वन क्षेत्र के जंगल में भालुआें ने दो बच्चों को जन्म दिया है. वह दोनों बच्चे करीब एक सप्ताह के हैं. उन बच्चों को छोड़कर मादा कहीं नहीं जा रही है.

वीटीआर प्रशासन इसे शुभ संकेत मान रहा है. दोनों बच्चे सुरक्षित हैं तथा हरनाटांड़ वन क्षेत्र के वनकर्मियों की टीम उस भालू के बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. हरनाटांड़ वनक्षेत्र पदाधिकारी रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह दोनों बच्चे करीब एक सप्ताह के लगते हैं. उनकी सुरक्षा खुद मादा भालू कर रही है.
वह अपने दोनों बच्चों को छोड़ कर कहीं नहीं जा रही है. क्षेत्र के लोगों को भी उस जंगल क्षेत्र में नहीं जानें की सलाह दी जा रही है. उन्होंने बताया कि अपने बच्चों के सुरक्षा के लिए वह भालू कुछ भी कर सकती है.
बैरिया बड़ा, बैरिया छोटा ,पाडर खाप,बैरिया खुर्द, कुनई, बनकटवा ,डंडा पहाड़, कैला नामक जंगल भालूओ का सेफ जोन है. इस जंगल क्षेत्र के निकट बसे रिहायशी इलाकों में भालुओं की चहलकदमी बराबर होता है. बता दें कि वर्ष 2014-15 में शिकारियों ने गुड़ में जहर देकर दो भालूओं का शिकार कर अंग निकाल लिये थे.उस घटना के बाद से विभाग चौकस है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >