बगैर चढ़ावा थाने में नहीं होता कोई काम

पंसस बोर्ड की बैठक. लौरिया थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर उठे सवाल, बिचौलिया पाल रखे हैं थानेदार गहमागहमी सर्वसम्मति से सदस्यों ने पारित किया प्रस्ताव, बोर्ड के अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख ने वरीय पदाधिकारियों को बोर्ड की कार्यवाही व पत्र लिखने की कही बात लौरिया : सामुदायिक भवन में शनिवार को हुए पंचायत समिति सदस्य की […]

पंसस बोर्ड की बैठक. लौरिया थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर उठे सवाल, बिचौलिया पाल रखे हैं थानेदार

गहमागहमी
सर्वसम्मति से सदस्यों ने पारित किया प्रस्ताव, बोर्ड के अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख ने वरीय पदाधिकारियों को बोर्ड की कार्यवाही व पत्र लिखने की कही बात
लौरिया : सामुदायिक भवन में शनिवार को हुए पंचायत समिति सदस्य की बैठक में लौरिया थानाध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने जमकर हमला बोला. बैठक में थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठा. आरोप लगा कि थाने में बिना पैसे के कोई कार्य नहीं होता है. बिचौलिये के माध्यम से लेन-देन की जाती है. सदस्यों ने इसका समर्थन किया. नतीजा बैठक में प्रस्ताव पारित कर कार्यवाही की लिखित प्रति वरीय पदाधिकारी को भेजने की बात प्रखंड प्रमुख सह बैठक के अध्यक्ष शंभू तिवारी ने की. इसके पूर्व बैठक की शुरुआत प्रमुख की अनुमति से बीडीओ चंदन प्रसाद ने शुरू की.
पिछली बैठक के कार्यवाही की पुष्टि के बाद तय एजेंडे पर चर्चा की की शुरुआत की गयी. सबसे पहले मठिया के उप मुखिया संजय राव ने सदन में लौरिया थानाध्यक्ष द्वारा थाने में बिचौलिया के माध्यम से अवैध वसूली गलत प्राथमिकी कर गरीबों के आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए ध्यान आकृष्ट कराया.
बैठक में मुखिया द्वारा थाने की कार्यशैली पर प्रश्न वाचक इन लगाते हुए सदन में कहा कि बगैर चढ़ावा के लौरिया थाना ने कोई काम नहीं होती है और थानाध्यक्ष द्वारा एक ही व्यक्ति के प्रभाव में आकर कार्यवाही करते हैं. जिससे समाज में कलेश पैदा होता है. वहीं तेलपुर की समिति सदस्य शाहरीन अख्तर ने सदन में कहा कि तेलपुर की नाली विवाद का निपटारा अब तक नहीं हो सका है. जिससे कभी भी विधि व्यवस्था पर संकट आ सकती है.
अगर समय कार्यवाही नहीं हुई तो हिंसा के जवाबदेह प्रशासन होगी. तेलपुर के मुखिया इम्तेयाज अहमद ने गांव में बिजली के लिए पोल व तार लगाने का ध्यान आकृष्ट कराया. गनौली डुमरा के समिति सदस्य करणराज पासवान ने स्टेट बैंक के पदाधिकारी द्वारा ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार व पैसे के लेन-देन में होने वाली असुविधा के बारे में बताया. सिंहपुर के मुखिया ने जमीन विवाद के बारे में बताया. बैठक में आपूर्ति, विद्युत शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग व अन्य मामलों पर व्यापक रुप से समस्या को लेकर आ गया.
वहीं अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा संबंध विभाग से संबंधित कार्यवाही को सदन में बताने को कहा गया. बैठक में बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ महेश पाठक, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सचिन, जीविका प्रबंधक रविंद्र सिंह, मुखिया मंटू मिश्रा, सुनैना देवी, जरीना बेगम, सुरेश सिंह, उपप्रमुख अनवारुल हक, पूर्व प्रमुख परमा ठाकुर, विकास, निराला उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >