13 महिलाओं समेत 21 ने पेश की उम्मीदवारी

बेतिया : निकाय चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन दाखिल प्रक्रिया के चौथे दिन शनिवार को उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी. इस दिन निर्धारित अवधि में 13 महिलाओं समेत कुल 21 लोगों ने अपनी उम्मीदवारी नामजदगी के परचे के साथ पेश की. इसको लेकर एसडीएम कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. नामांकन की […]

बेतिया : निकाय चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन दाखिल प्रक्रिया के चौथे दिन शनिवार को उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी. इस दिन निर्धारित अवधि में 13 महिलाओं समेत कुल 21 लोगों ने अपनी उम्मीदवारी नामजदगी के परचे के साथ पेश की. इसको लेकर एसडीएम कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.

नामांकन की सभी गतिविधियों के लिए वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी थी. नामांकन की प्रक्रिया 27 अप्रैल तक चलेगी. नगर निकाय चुनाव के नामजदगी का पर्चा दाखिल करने के चौथे दिन बेतिया में विभिन्न वार्डों से शनिवार को 21 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र निवार्ची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार के कक्ष में दाखिल किया. निवार्ची पदाधिकारी ने बताया कि शनिवार को नामजद्गी का पर्चा दाखिल करनेवालो में वार्ड नंबर 2 से कृष्णा पंडित, वार्ड छह से गिरंजा देवी,

मंजू देवी व रोजी तबस्सुम, वार्ड 16 से शकीला खातून व एकरामुद्दीन, वार्ड 20 से आयशा खातुन, वार्ड 19 से जरीना सिद्धिकी, वार्ड 21 से मंसूर आलम, वार्ड 22 से शहनाज खातून, वार्ड 23 से प्रभावती देवी, वार्ड 27 से निर्वतमान पार्षद सुशील कुमार, वार्ड 28 से सलीम व काबिल अली, वार्ड 30 से नुरूल आफताब, वार्ड 31 से रबीना खातून, सुनीता देवी व मिथिलेश देवी, वार्ड 32 से जरीना खातून, सीमा रानी पाल व मोहम्मद मुस्ताक अंसारी ने नामांकन दाखिल किया.

अबतक 48 ने दाखिल किया नामांकन : 19 अप्रैल से शुरू हुए नामांकन प्रक्रिया के चार दिनों में अभी तक 48 ने अपना नामांकन दाखिल किया है. इसमें पहले दिन जहां एक ही उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया था. वहीं दूसरे दिन चार और तीसरे दिन कुल 22 लोगों ने नामजदगी के परचे दाखिल कर अपनी दावेदारी ठोकी. चौथे दिन 21 ने नामांकन दाखिल किया. इधर, अभी भी नो-ड्यूज को लेकर नगर परिषद कार्यालय में इसको लेकर काफी गहमागहमी दिखी. नो-ड्यूज लेने को लेकर पूरे दिन कर्मचारी जुटे रहे.
चनपटिया में 19 ने किया नामांकन: चनपटिया. नगर पंचायत चुनाव के नामांकन के चौथे दिन 19 प्रत्याशियों नामांकन दाखिल किया. जिसमें वार्ड संख्या 3 से आकाश कुमार, वार्ड संख्या 5 से नवल किशोर प्रसाद, वार्ड संख्या सात से गीता देवी, आठ से नीलम देवी, 12 से मुनीब महतो, वार्ड संख्या 15 से आशुतोष तिवारी एवं अंशु बिहारी समेत ओम प्रकाश साहू, ममता देवी, कुंती देवी, संजय सामरी, विनोद प्रसाद समेत कुल 19 उम्मीदवारों के नामजगदी के पर्चा दाखिल किये. निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश्वर वर्मा ने बताया कि नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है. मौके पर वतन केसरी, विकास कुमार, रमेश कुमार, ओमप्रकाश साह, सुदामा प्रसाद जायसवाल, अनुरंजन कुमार शुक्ला आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >