कसा िशकंजा. यूपी एटीएस व बिहार समेत पांच राज्यों की पुलिस का ऑपरेशन
यूपी एटीएस ने बिहार समेत पांच राज्यों की पुलिस के साथ मिल कर गुरुवार को चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनमें पश्चिम चंपारण के साठी थाने के बेलवा गांव से एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पांच को हिरासत में लिया गया.
साठी (पचं) : पश्चिम चंपारण जिले के साठी थाने के बेलवा गांव से आइएसआइएस के आतंकी को यूपी एटीएस व बेतिया पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आतंकी इहतेसामुल हक (27) मदरसा शिक्षक मोहम्मद अलाउद्दीन का पुत्र है. उसके पास से टीम ने कई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है. उसका तार आइएसआइएस से जुड़ा हुआ है. गिरफ्तार आतंकी से यूपी एटीएस व बेतिया एसपी
साठी से आतंकी
विनय कुमार ने साठी थाने
में बंद कमरे में घंटों पूछताछ की. इसमें आतंकी ने कई बड़ी योजनाओं का खुलासा किया. हालांकि पुलिस व एटीएस की टीम कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. आतंकी को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस की टीम ने सीजेएम के न्यायालय के पेश किया. उसके बाद मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद एटीएस की टीम अपने साथ लेकर यूपी रवाना हो गयी. बेतिया एसपी विनय कुमार ने बताया कि इहतेसामुल संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है. इस कारण उसे गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से कई संदिग्ध सामान को जब्त किया गया है.
बेलवा गांव से यूपी एटीएस ने बेतिया पुलिस के साथ छापेमारी कर पकड़ा
आतंकी के पास से कई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
थाने में पूछताछ के बाद एटीएस की टीम ले गयी अपने साथ
24 अप्रैल को नरकटियागंज जंकशन उड़ाने की थी योजना
आइएसआइएस के आतंकी इहतेसामुल हक ने यूपी एटीएस व पुलिस की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किये हैं. एटीएस की टीम ने बताया कि 24 अप्रैल को नरकटियागंज रेलवे जंक्शन को उड़ाने की योजना थी. इसको सफल बनाने के लिए उसने सभी तैयारी पूरी कर ली थी. इसके लिए विस्फोटक पदार्थों की भी व्यवस्था कर ली गयी थी. निर्धारित अवधि को योजना को अंजाम देना था. मोबाइल सर्विलांस के आधार पर आतंकी एटीएस के
हत्थे चढ़ गया.
