हमेशा से आप हमारे दिलों में हैं, आप हैं तो हमे है गर्व

सम्मान. स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर तक पहुंच कर डीएम व अन्य अधिकारियों ने आश्रितों को किया सम्मानित बेतिया : आप हमेशा से हमारे दिलों में रहे हैं. आप हैं तो हमें गर्व है. आपसे ही तो हमे आजादी की अनुभूति हुई है. आप उन रणबाकुरों की प्रेरणास्त्रोत रहीं, जो देश की आजादी के लिए […]

सम्मान. स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर तक पहुंच कर डीएम व अन्य अधिकारियों ने आश्रितों को किया सम्मानित

बेतिया : आप हमेशा से हमारे दिलों में रहे हैं. आप हैं तो हमें गर्व है. आपसे ही तो हमे आजादी की अनुभूति हुई है. आप उन रणबाकुरों की प्रेरणास्त्रोत रहीं, जो देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिये.
हम धन्य है कि हमे आपको सम्मानित करने का अवसर मिल रहा है. आपके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नियों को सम्मानित करते समय जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह के विचार कुछ यूं ही थे.
डीएम श्री सिंह सोमवार को शहर के दरगाह मुहल्ला निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व़ ज्ञान सिंह की पत्नी सतवंत कौर को सम्मानित करने उनके घर पहुंचे थे. डीएम ने इस दौरान सतवंत कौर को सम्मान के रूप में अंगवस्त्र, के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश एवं बैग प्रदान किया. मौके पर एसडीएम सुनील कुमार, डीपीआरओ सुशील कुमार शर्मा एवं अन्य मौजूद थे.
बता दें कि दौरान चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडो के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित विधवा को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया. इधर, अपर समाहर्ता अंसार अहमद ने स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण प्रसाद की पत्नी रामसवारी देवी को कोतवाली चौक पर अवस्थित उनके घर जाकर सम्मानित किया. एवं एसडीएम सुनील कुमार ने लादुराम गोला निवासी भगवान मिश्रा की विधवा गुलाब देवी, डीटीओ नीरोज भगत ने मझौलिया के मुजीबुर्ररहमान की विधवा आशिया खातून, सहायक समाहर्ता मनेशमीणा ने चनपटिया के रईसलाल की विधवा विद्यावती देवी,
डीसीएलआर अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा ने बैरिया के कमल बैठा की विधवा लालमति देवी, बैरिया बीडीओ ने बैरिया के ही बाबुराम महतो की विधवा सुदामा देवी, बीडीओ नौतन ने नौतन के बालकुंवर महतो की विधवा जानकी कुंवर को सम्मानित किया. उप विकास आयुक्त राजेश मीणा ने घसियार पट्टी की जैबुन निशा को सम्मानित किया.
नौतन सीओ ने गोपालगंज की शिवपूजनी देवी को सम्मानित किया. जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसरपर शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प़ चंपारण जिले के वैसे जीवित स्वतंत्रता सेनानी या आश्रित जो सोमवार को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में नही जा सके है. वैसे सेनानियों एवं आश्रितो को जिला के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियो द्वारा उनके घर जाकर सम्मानित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >