बेतिया : पास्का पर्व (इस्टर) जीवन की एक नई शुरुआत का समारोह है. इसे येसु ख्रीस्त के मृत्यु व पुनरुत्थान का समारोह भी कहा जा सकता है. पास्का पर्व (इस्टर) के मौके पर शनिवार की देर रात नगर के महागिरजाघर नेटिविटी ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मेरी में आयोजित पास्का जागरण समारोह को संबोधित करते हुए फादर लॉरेंस पास्कल ने कहीं. उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें यह प्रयास करना चाहिए कि हम अपने जीवन और प्रेम के माध्यम से प्रभु यीशु के मृत्यु पर विजय पाने के संदेश को दूसरों तक पहुंचाएं, क्योंकि यीशु के द्वारा मृत्यु पर विजय प्राप्त करना हम सबके लिए आशा का प्रतीक है.
जी उठे ख्रीस्त राजा, हैप्पी इस्टर से गूंजा गिरजाघर
बेतिया : पास्का पर्व (इस्टर) जीवन की एक नई शुरुआत का समारोह है. इसे येसु ख्रीस्त के मृत्यु व पुनरुत्थान का समारोह भी कहा जा सकता है. पास्का पर्व (इस्टर) के मौके पर शनिवार की देर रात नगर के महागिरजाघर नेटिविटी ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मेरी में आयोजित पास्का जागरण समारोह को संबोधित करते हुए […]

पास्का जागरण समारोह को संबोधित करते हुए पुरोहित ने कहा कि इस समारोह में मुख्य रूप से आग और पानी पर आशीष दी जाती है. क्योंकि आग जिसमें प्रकाश है, वह हमारे जीवन को आलोकित करती है. आग गंदगियों को जलाती है और जल हम सब को शुद्ध करने का काम करती है. जल जीवन ही नहीं हमारे जीवन के उस मैल को भी धोने का प्रयास करती है.
जिसके कारण हम सामाजिक कुरीतियों की बेड़ियों में जकड़े रहते हैं. हम इस पर्व के माध्यम से येसु ख्रीस्त के साथ पुनर्जीवित हो जाते हैं अथार्थ हमारा जीवन नया बनता है. इसलिए हम इसे नए जीवन की शुरुआत का पर्व भी कहते हैं. पास्का जागरण समारोह में फादर पॉल जोसेफ, फादर प्रकाश एंथोनी, फादर किशोर, फादर सचिन के साथ साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
हे पिता हमारे प्रेमी पिता.. हे पिता हमारे प्रेमी पिता, तू विराजता है स्वर्ग धरा, तेरा नाम पावन होवे, तेरा राज जग में छाय, तेरी मर्जी पूरी होवे. मैंने जीवित प्रभु को पाया. महिमा गाते हम तेरी स्तुति हम करते हैं… जैसे गीतों भजनों से पास्का जागरण का समारोह भक्ति के रंग में रंगा रहा. समारोह को लेकर बेतिया पैरिस यूथ के सदस्यों द्वारा फादर प्रकाश एंथोनी के मार्गदर्शन में गिरजाघर के भीतरी और बाहरी हिस्से को फूलों व लाइटों से सजाया गया था.
जो काफी आकर्षक लग रहा था.