पंडित शुक्ल की प्रतिमा लगाने की तैयारी, भेजेंगे प्रस्ताव

बेतिया : पंडित राजकुमार शुक्ल की जिले में प्रतिमा लगाने को लेकर डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव भेजने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पंडित शुक्ल का चंपारण सत्याग्रह में अतुलनीय योगदान रहा है. वह लखनऊ में आयोजित अधिवेशन से महात्मा गांधी को चंपारण तक लाये थे. हम उनके योगदान को […]

बेतिया : पंडित राजकुमार शुक्ल की जिले में प्रतिमा लगाने को लेकर डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव भेजने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पंडित शुक्ल का चंपारण सत्याग्रह में अतुलनीय योगदान रहा है. वह लखनऊ में आयोजित अधिवेशन से महात्मा गांधी को चंपारण तक लाये थे. हम उनके योगदान को नहीं भुला सकते हैं. डीएम ने इस दौरान 27 को मुरलीभरहवा में आयोजित कार्यक्रम के दिन प्रतिमा लगाने की घोषणा की जा सकती है. बता दें कि प्रभात खबर ने पंडित शुक्ल के नाती शशिभूषण रॉय का दर्द खबर के माध्यम से प्रकाशित किया था. जिसमें उन्होंने अपने नाना की प्रतिमा लगाने की बात कही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >