गैर आरक्षित वार्डों में भी महिला उम्मीदवार, दिलचस्प नजारा

बेतिया : नगर परिषद चुनाव में इस बार सभापति का पद महिला का क्या हो गया, महिलाओं की तो बल्ले-बल्ले हो गयी. महिला उम्मीदवारों के पोस्टर से वार्ड पटने लगे हैं. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि जो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है, वहां तो महिला उम्मीदवार होनी निश्चित है, लेकिन महिलाओं के […]

बेतिया : नगर परिषद चुनाव में इस बार सभापति का पद महिला का क्या हो गया, महिलाओं की तो बल्ले-बल्ले हो गयी. महिला उम्मीदवारों के पोस्टर से वार्ड पटने लगे हैं.

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि जो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है, वहां तो महिला उम्मीदवार होनी निश्चित है, लेकिन महिलाओं के लिए गैर आरक्षित वार्डों में भी पुरूष से ज्यादा महिला उम्मीदवारों के मैदान में आने की संभावनाएं बन गये हैं. लिहाजा इस बार के चुनाव में महिला शक्ति का अद्भूत नजारा दिख सकता है.

महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड में तो महिला बनाम महिला की लड़ाई होगी. लेकिन, कई ऐसे वार्ड हैं, जहां पुरूषों को टक्कर महिलाएं देंगी. इसके पीछ का वजह यह है कि सभापति पद महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया है. लिहाजा इस पद की आस में धुरंधरों के घर की महिलाएं तो चुनाव में रहेंगी ही कई नये चेहरे भी सामने आयेंगे. नतीजा इस बार चुनाव का नजारा खासा दिलचस्प होगा. जानकारी के अनुसार, बेतिया नगर परिषद का सभापति पद पहली बार महिला आरक्षित हुआ है. हालांकि पार्षद कमला देवी सभापति रह चुकी हैं.

महत्वपूर्ण तिथि
नामांकन दाखिल: 19 से 27 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच: 28 और 29 अप्रैल को
नामांकन वापसी: 02 मई को
मतदान: 21 मई को
मतगणना: 23 मई को
निकाय चुनाव 2017
निकाय चुनाव के नामांकन पत्र में प्रत्याशियों को अपनी रुचियों समेत अन्य जानकारियां करनी होंगी सार्वजनिक
कला, संस्कृति व समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी पसंद बतानी होगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >