साठी : बेलवा गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 71 मवेशियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर ली. जबकि छापेमारी दल को चकमा देकर भागने में चार तस्कर सफल रहे. फरार तस्करों के गिरफ्तारी को लेकर साठी पुलिस छापेमारी कर रही है.
वहीं गिरफ्तार तस्कर हैसवा गांव के शेख बिजली बताया गया है. साठी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बेलवा गांव से होकर भारी संख्या में मवेशियों को लेकर तस्कर जा रहे हैं. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने स्वयं व पुलिस जवानों के साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 71 मवेशियों को जब्त कर लिया. जबकि तस्कर शेख बिजली को गिरफ्तार कर ली. जबकि अन्य चार तस्कर छापेमारी दल को चकमा देकर फरार हो गये.
थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों के पास से 34 गाय, 20 बछड़ा, 2 बैल सहित कुल 71 मवेशियों को जब्त किया गया है. तस्करी कर मवेशियों को बाहर भेजने की योजना थी. उन्होंने बताया कि शेख बिजली के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जबकि फरार तस्करों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
