जेल से छूटते ही गवाह को पीटा

बेतिया : हत्याकांड के एक आरोपी ने जेल से छूटने के बाद एक नया कारनामा कर दिखाया है. एक दिन पूर्व सोमवार को जेल से छूटने के बाद ही मंगलवार की देर शाम उसने गवाह के दरवाजे पर अपने समर्थकों के साथ जा धमका और उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह […]

बेतिया : हत्याकांड के एक आरोपी ने जेल से छूटने के बाद एक नया कारनामा कर दिखाया है. एक दिन पूर्व सोमवार को जेल से छूटने के बाद ही मंगलवार की देर शाम उसने गवाह के दरवाजे पर अपने समर्थकों के साथ जा धमका और उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह कहना है उसके मारपीट करने से घायल साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी गवाह मनोज यादव का. जिसे इलाज के लिए गंभीर हालत में एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उसने बताया कि 8 सितंबर 2016 को उसके गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. इस दौरान होमगार्ड के जवान दो सहोदर भाईयों झापस यादव व झगरू यादव की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतकों के परिजनों ने कांड दर्ज कराया गया. जिसमें 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. उस समय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 में से पांच आरोपियों शंभू यादव, राजू यादव, रामदत्त यादव, शिव यादव और प्रसन्न यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

जबकि शेष आरोपियों की आज तक गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी. पुलिस हत्याकांड के बाद से शेष आरोपियों को धर-पकड़ के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है. इस हत्याकांड के मामले में यह घायल एक गवाह है. उसने बताया कि जेल गये आरोपी शंभू यादव इस बीच सोमवार को जेल से जमानत पर छूट गया. उसके बाद मंगलवार की संध्या इसके दरवाजे पर अपने समर्थकों और हथियार के साथ आकर धमकाने लगा. इस दौरान उसने इसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल मनोज ने बताया कि उसकी स्थिति नाजुक है और कभी भी उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया जा सकता है. उसने बताया कि पुलिस को दिये गये बयान में मारपीट करने का आरोपी शंभू यादव को बनाया है.

हत्याकांड में जमानत पर छूटने के बाद बना मारपीट का आरोपित
चर्चित होमगार्ड जवान दो सहोदर भाइयों के हत्याकांड के आरोपित का नया कारनामा
8 सितंबर 16 को साठी थाना के बसंतपुर गांव में भूमि विवाद में हुई थी हत्या
11 नामजद आरोपियों में से 5 आज भी फरार, छह माह बाद भी पुलिसिया कार्रवाई नदारद
जेल से एक दिन पूर्व छूटे हत्यारोपी ने किया अब किया गवाह से मारपीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >