बेतिया : जनता दल यूनाइटेड के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मेश्वर राय ने ठाकुर निराला को बेतिया जिला व सुरेश गुप्ता को बगहा पुलिस जिला का पिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है. दोनों अध्यक्षों को पार्टी का विस्तार करने की बात कही है. दोनों को पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सीएम नीतीश कुमार एवं प्रदेश पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मेश्वर राय का आभार जताया व नये अध्यक्षों को बधाई दी है.
आभार व बधाई देने वालों में पूर्व विधायक प्रभात रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष डा़ एनएन शाही, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य नंदकिशोर चौधरी, शंभूनाथ पांडेय, अरुण ठाकुर, ध्रुव महतो, संजय राव, रामधारी महतो, इंद्रासन बिंद, देवनारायण राम, पलायन देवी,शत्रुघ्न कुशवाहा, असलम खां हक्की, राजेश्वर बैठा, जुनैद सम्स, प्रभा फ्रेंकी, अखिलेश्वर आजाद, श्रीमान मिश्र, सुशील महतो, विजय गुप्ता, उमाशंकर पटेल, अरूण कुमार राय, ललन जायसवाल, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, भिखम सहनी शामिल हैं. नेताओं ने आशा जताया है कि दोनों अध्यक्ष पार्टी को मजबूत करने व कार्यकर्त्ताओं को एकजुट करने का प्रयास में सफल होंगे.
