प्रभारियों व प्रबंधकों का वेतन रोका

पीएचसी. मामला राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन में लापरवाही का सिविल सर्जन ने 90 फीसदी से कम कार्य पर की कार्रवाई बेतिया : नियमित टीकाकरण में डयूटी लिस्ट 90 प्रतिशत से कम होने व राष्ट्रीय कार्यक्रम के सफल संचालन में उदासीनता बरतने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डा़ॅ अनिल कुमार सिन्हा ने […]

पीएचसी. मामला राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन में लापरवाही का

सिविल सर्जन ने 90 फीसदी से
कम कार्य पर की कार्रवाई
बेतिया : नियमित टीकाकरण में डयूटी लिस्ट 90 प्रतिशत से कम होने व राष्ट्रीय कार्यक्रम के सफल संचालन में उदासीनता बरतने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डा़ॅ अनिल कुमार सिन्हा ने 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और पदाधिकारियों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है. इनमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक आदि शामिल हैं. इनके वेतन निकासी पर
रोक लगाते हुए कहा है कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा एक, बगहा दो, बेतिया, बैरिया, भितहां, चनपटिया, लौरिया, योगापट्टी, मधुबनी, मैनाटांड़, मझौलिया, नरकटियागंज, नौतन, सिकटा व ठकराहां के पदाधिकारियों की ओर से लापरवाही उजागर हुई है. इनके द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम के सफल संचालन में उदासीनता बरती गई है़ जिसको लेकर इन सभी का वेतन निकासी पर रोक लगा दिया गया है़ उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौनाहा, रामनगर, पिपरासी इन संस्थानों की ओर से 70 प्रतिशत ही कार्य किया गया है़ चेतावनी के साथ यह निर्देश दिया गया है कि भविष्य में 90 प्रतिशत से कार्य कम पाया जाता है तो वेतन निकासी पर रोक लगा दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >