ट्रैक्टर-टेलर पलटने से पूर्व विधायक के भाई की मौत

नौतन : कोतरहां ढ़ाला के समीप ट्रैक्टर-टेलर पलटने से बेतिया के पूर्व विधायक बीरबल यादव के भाई बादशाह यादव की घटना स्थल पर हीं मौत हो गयी. हादसा बोलेरो गाड़ी से ढ़ाल के समीप साइड लेने के दौरान हुआ. सूचना मिलते ही नौतन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में […]

नौतन : कोतरहां ढ़ाला के समीप ट्रैक्टर-टेलर पलटने से बेतिया के पूर्व विधायक बीरबल यादव के भाई बादशाह यादव की घटना स्थल पर हीं मौत हो गयी. हादसा बोलेरो गाड़ी से ढ़ाल के समीप साइड लेने के दौरान हुआ. सूचना मिलते ही नौतन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल बेतिया भेज दिया. घटना के बाबत बताया जाता है कि पूर्व विधायक बीरबल यादव के भाई ट्रैक्टर-टेलर से आ रहे थे.

गाड़ी कोतरहां ढ़ाला के समीप पहुंची, तो एक बोलेरो को साइड देने लगी. साइड देने के दौरान ट्रैक्टर-टेलर का चालक संतुलन खो दिया. जिससे ट्रैक्टर-टेलर पलट गया. दब जाने के कारण बादशाह यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >