सरपंच संघ के अध्यक्ष व बेटे ने तीन भाइयों को मारी गोली, एक की मौत

मैनाटांड (बेतिया) : इनरवा थाने की इनरवा पंचायत में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष इनेश गिरि के साथ मिल कर बेटा बाबू भैया ने तीन चचेरे भाइयों को गोली मार दी. गोली लगने से अमरेश गिरि उर्फ छोटू बाबू की मौत हो गयी है, जबकि दो भाई अंजनी […]

मैनाटांड (बेतिया) : इनरवा थाने की इनरवा पंचायत में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष इनेश गिरि के साथ मिल कर बेटा बाबू भैया ने तीन चचेरे भाइयों को गोली मार दी. गोली लगने से अमरेश गिरि उर्फ छोटू बाबू की मौत हो गयी है, जबकि दो भाई अंजनी कुमार गिरि उर्फ पिंटू बाबू व अश्विनी गिरि घायल हो गये हैं.

दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. इधर, घटना के बाद से सरपंच संघ के अध्यक्ष बेटे के साथ फरार हो गये. इस घटना से गुस्साये लोगों ने मैनाटांड-इनरवा मुख्य पथ को जाम कर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार, सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष इनेश गिरि का उनके भाई अवधेश गिरि के बेटों से भूमि विवाद चल रहा था.

सरपंच संघ के अध्यक्ष का भाई के बेटों से चला रहा था भूमि विवाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >