उत्तर बिहार में ओलावृष्टि फसलों को भारी नुकसान

बेतिया/मधुबनी : यह किसी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दृश्य नहीं है, बल्कि बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा में ओलावृष्टि का नजारा है. सोमवार की सुबह नौ बजे उत्तर बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, मधुबनी आदि जिलों में आंधी-तूफान व बूंदाबांदी के बाद अचानक ओले बरसने लगे. आधे घंटे से अधिक समय […]

बेतिया/मधुबनी : यह किसी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दृश्य नहीं है, बल्कि बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा में ओलावृष्टि का नजारा है. सोमवार की सुबह नौ बजे उत्तर बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, मधुबनी आदि जिलों में आंधी-तूफान व बूंदाबांदी के बाद अचानक ओले बरसने लगे. आधे घंटे से अधिक समय तक जम कर अोले गिरे. गेहूं, मसूर, खेसारी, सब्जी, मक्का, गन्ना, आम-लीची का मंजर सहित हजारों एकड़ में फसल बरबाद हो गयी. शाम में पटना में भी बारिश हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >